फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से उत्तराखंड जाना चाहता है फ्रांसीसी परिवार, कहा- 'भारत जैसा देश नहीं देखा'

Wed, 26 Aug 2020 08:51 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Aug 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
French family wants to go Uttarakhand for hang out
फ्रांसीसी परिवार। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोल्हुआ उर्फ सिहोंरवा में 21 मार्च से रह रहा फ्रांसीसी परिवार उत्तराखंड भ्रमण के लिए जाना चाहता है। सोमवार को परिवार को सदस्यों ने डीएम से मिलकर ऐसी इच्छा व्यक्त की और आवेदन देकर अनुमति मांगी।  

French family wants to go Uttarakhand for hang out
जिलाधिकारी से मिलता फ्रांसीसी परिवार। - फोटो : अमर उजाला।

मोटर मैकेनिक पैट्रिस पल्लेरेज अपनी पत्नी वर्जिनिया, दो बेटियों ओफेली, लोला और बेटे टॉम के साथ सोमवार को डीएम से मिलने पहुंचे। भ्रमण संबंधी आवेदन को डीएम ने उच्चाधिकारियों को भेज दिया। वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने फ्रांसीसी परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत कर उनसे भारत के अनुभव के बारे में पूछा।

French family wants to go Uttarakhand for hang out
french family - फोटो : अमर उजाला।

पैट्रिज पल्लेरेज ने बताया कि भारत भ्रमण कर बहुत अच्छा लगा। उम्मीद से ज्यादा यहां के लोग अच्छे हैं। रहने, खाने, पीने की कोई भी समस्या नहीं हुई। उन्होंने कई देशों का भ्रमण किया है पर भारत जैसा प्रेम कहीं नहीं मिला। पत्नी वर्जिनिया ने बताया कि करीब छह माह का वक्त कैसे कट गया, पता ही नहीं चला। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। बच्चे भी उनसे घुल मिल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
French family wants to go Uttarakhand for hang out
french family - फोटो : अमर उजाला।

इन देशों की कर चुके यात्रा
यूरोप, तुर्की, जार्जिया, ईरान, दुबई, अमीरात, यूएई, ओमान से पाकिस्तान होकर एक मार्च 20 को बाघा बार्डर होते हुए भारत पहुंचे। फ्रांसीसी परिवार भारत के जयपुर, जोधपुर, नई दिल्ली से होकर ताज देखने के लिए आगरा पहुंचा। लॉकडाउन के होने पर ताज के दर्शन नहीं हो सके।
 

विज्ञापन
French family wants to go Uttarakhand for hang out
मंदिर में ग्रामीणों के साथ फ्रांसीसी परिवार। - फोटो : अमर उजाला।

महराजगंज जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि फ्रांसीसी परिवार के सदस्य उत्तराखंड भ्रमण पर जाना चाहते हैं। उनके द्वारा आवेदन दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार कार्य किया जाएगा। इससे फ्रांसीसी परिवार को जल्द अवगत करा दिया जाएगा। उन्हें यहां कोई परेशानी नहीं है। उनके रहने खाने आदि की बेहतर व्यवस्था है। फ्रांसीसी परिवार के सदस्यों को यहां का अतिथि सत्कार बहुत ही अच्छा लगा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed