सब्सक्राइब करें

अपराध की दुनिया में 'डॉक्टर ऑफ डेथ' के नाम से मशहूर था गिरधारी, अजीत सिंह की हत्या के लिए दो महीने की थी रेकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Feb 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
Police revealed how ajit singh was murdered after Girdhari's encounter.
- फोटो : अमर उजाला

अजीत हत्याकांड का मुख्य आरोपी व शूटर गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ डॉक्टर रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मार दिया गया। पुलिस गिरधारी को तीन दिन की कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी। जिसमें उसने अजीत हत्याकांड से जुड़े कई राज खोले।



संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी के मुताबिक, छह जनवरी को कठौता चौराहे पर मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की छह शूटरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इसमें मुख्य भूमिका वाराणसी के कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डॉक्टर उर्फ लोहार ने निभाई थी। उसने ही शूटरों का इंतजाम किया था।

Trending Videos
Police revealed how ajit singh was murdered after Girdhari's encounter.
- फोटो : अमर उजाला

जेसीपी क्राइम के मुताबिक, पूछताछ में गिरधारी ने कई राज उगले थे। उसने पुलिस को बताया था कि अजीत की हत्या कुंटू व अखंड सिंह के कहने पर की गई थी। इसके लिए वह दोनों से मिलने आजमगढ़ जेल भी गया था। मामले में पूर्वांचल के बाहुबली नेता की भी भूमिका थी। उसने रविवार को अलकनंदा अपार्टमेंट के फ्लैट से मोबाइल भी बरामद कराया था। इसमें मिले एक मोबाइल में सिर्फ पांच मोबाइल नंबर सेव थे। इन्हीं नंबरों पर बातचीत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police revealed how ajit singh was murdered after Girdhari's encounter.
पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, रिमांड में गिरधारी ने स्वीकार किया था कि वह पिछले साल जुलाई में लखनऊ आ गया था। अलकनंदा अपार्टमेंट में अंकुर के फ्लैट में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने लगा। अजीत की हत्या के लिए दो महीने रेकी की। गिरधारी व साथी शूटरों ने अजीत को 25 गोलियां मारी थीं। इस दौरान मोहर सिंह व राहगीर आकाश यादव घायल हुआ था।

गैंगवार में गिरधारी के अलावा कुंटू सिंह, अखंड सिंह सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अभी तक तीन मददगार व एक शूटर को गिरफ्तार कर चुकी है।

Police revealed how ajit singh was murdered after Girdhari's encounter.
एनकाउंटर स्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

गिरधारी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया था। पुलिस उसे लेकर असलहा बरामद करने खरगापुर निकली थी, जहां मौका पाकर उसने दरोगा पर सिर से वार किया और सरकारी पिस्तौल छीनकर भागने लगा। अन्य पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो फायरिंग कर दी। एसएसआई के दाहिने हाथ में गोली लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गिरधारी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Police revealed how ajit singh was murdered after Girdhari's encounter.
- फोटो : amar ujala

जुर्म की दुनिया में गिरधारी के थे कई नाम
पुलिस के मुताबिक गिरधारी का असली नाम कन्हैया विश्वकर्मा था लेकिन जुर्म की दुनिया में आने के बाद कई नए नाम मिलते गये। इसमें गिरधारी, डॉक्टर, लोहार, टग्गर, डीएम, रॉबिनहुड जैसे नाम शामिल हैं। उसे अपराध की दुनिया का डॉक्टर ऑॅफ डेथ कहा जाता था। लोग बताते हैं कि वह शरीर के उसी हिस्से पर गोली मारता था जहां लगने के तत्काल बाद मौत हो जाए। बचने का कोई मौका न मिले। देश के12 जिलों के अपराध रजिस्टर में गिरधारी का नाम दर्ज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed