{"_id":"60670d158ebc3ed4be2dcad8","slug":"abhishek-bachchan-post-taj-mahal-photo-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर की पोस्ट, लिखा- 'बंटी' ने नहीं की ताज बेचने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर की पोस्ट, लिखा- 'बंटी' ने नहीं की ताज बेचने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल, शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन की तस्वीर (दायें)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की अगली फिल्म 'दसवीं' की शूटिंग आगरा में पूरी हो गई है। उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। इसके साथ अभिषेक बच्चन ने ताजमहल की एक तस्वीर भी साझा की है। इस पर उन्होंने साल 2005 में आई उनकी फिल्म ‘बंटी और बबली’ का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा है कि बंटी ने ताजमहल को बेचने की कोशिश नहीं की।
2 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तुषार जलोटा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘दसवीं’ में अभिषेक बच्चन प्रभावशाली नेता गंगाराम चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म कई सीन आगरा के केंद्रीय कारागार में फिल्माए गए हैं। इसके अलावा बेलनगंज और कोठी मीना बाजार में चुनाव प्रचार के सीन शूट किए गए हैं।
3 of 5
आगरा में फिल्म शूटिंग के दौरान अभिनेत्री यामी गौतम और अभिनेता अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म ‘दसवीं’ में अभिषेक बच्चन के साथ अभिनेत्री निमृत कौर भी हैं, इन दोनों के साथ यामी गौतम का किरदार भी काफी अनूठा बताया जा रहा है। आगरा में पिछले एक महीने से इस फिल्म की शूटिंग हो रही थी। यहां गुरुवार को फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेल के बाहर खड़ी अभिषेक बच्चन की वैनिटी वैन
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अभिनेता अभिषेक बच्चन ने गुरुवार को ताजमहल की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- हर सुबह उठने के लिए एक बुरा दृश्य नहीं है। इतना सुंदर होने के लिए आगरा का शुक्रिया। अभिषेक ने ताजमहल की यह तस्वीर होटल के कमरे से क्लिक की है।
विज्ञापन
5 of 5
अभिषेक बच्चन ने पोस्ट की ताजमहल की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अभिषेक बच्चन ने इस पोस्ट में हैशटैग के साथ साल 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ का भी जिक्र किया है। इस फिल्म में अभिषेक ने बंटी का किरदार निभाया था, जो ताजमहल का सौदा करता है। अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में इंस्टाग्राम पर लिखा है- 'बंटी' ने ताजमहल को बेचने की कोशिश नहीं थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।