फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agnipath Protest: बवाल के बाद पुलिस सख्त, एडीजी बोले- अराजकतत्वों की संपत्ति से होगी नुकसान की भरपाई

Sun, 19 Jun 2022 12:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Jun 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Agnipath Yojana Protest alert in agra zone police engaged in identification of accused
प्रदर्शनकारियों ने बसों में लगा दी थी आग - फोटो : अमर उजाला

अग्निपथ योजना के विरोध में उग्र प्रदर्शन को देखते हुए आगरा जोन में पुलिस का अलर्ट किया गया है। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर पुलिस लगाई गई है। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 150 गांव में पुलिस ने शनिवार को चौपाल की। युवाओं और अभिभावकों को योजना के बारे में जानकारी दी। एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि अराजकतत्वों की पहचान की जा रही है। इसके लिए वीडियो और फोटो का सहारा लिया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बवाल के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई कानून के मुताबिक अराजकतत्वों की संपत्ति से होगी।



अग्निपथ योजना के विरोध में आगरा में बृहस्पतिवार से विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। एमजी रोड के भारतीय स्टेट बैंक  तिराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया था। किरावली क्षेत्र में महुअर के पास स्थित लेदर पार्क मैदान में जुटकर अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की गई थी। बसई अरेला में बाह-आगरा रोड पर रोडवेज बस पर पथराव किया था। शुक्रवार को आगरा के अलावा मथुरा, फिरोजाबाद और अलीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किए गए थे। अलीगढ़ में आगजनी तक हुई थी।

Agnipath Yojana Protest alert in agra zone police engaged in identification of accused
अलीगढ़ में फूंक दी थी भाजपा नेता की कार - फोटो : अमर उजाला
इन घटनाओं को देखते हुए एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने पूरे जोन में अलर्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा संवेदनशील अलीगढ़ का टप्पल, खैर, मथुरा के मांट, कोसी, नौहझील, बलदेव, हाथरस का सादाबाद और आगरा के अकोला, कागारौल और मलपुरा हैं। इन क्षेत्रों में जाकर पुलिस लोगों से संवाद स्थापित कर रही है। 
Agnipath Yojana Protest alert in agra zone police engaged in identification of accused
अफसरों ने पुलिस फोर्स के साथ किया पैदल मार्च - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और हाईवे पर पुलिस लगाई गई है। शनिवार को एक दिन में तकरीबन 150 गांव में चौपाल लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कहा कि अराजकतत्वों के बहकावे में आकर कानून अपने हाथ में नहीं लें। किसी तरह के बवाल में शामिल होने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। एक बार मुकदमे में नाम आने पर भविष्य खराब हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agnipath Yojana Protest alert in agra zone police engaged in identification of accused
आगरा के अकोला में पैदल मार्च करती पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि पुलिस ने युवाओं के साथ अभिभावकों को भी अग्निपथ योजना की जानकारी दी है। समझाया जा रहा है कि अगर, विरोध दर्ज कराना है तो शांति से पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के पास आएं। संवैधानिक रूप से अपनी बात रखें। उनकी बात को सुना जाएगा। पुलिस की चौपाल का असर हुआ कि जोन में शनिवार को कहीं उग्र प्रदर्शन नहीं हुआ।
विज्ञापन
Agnipath Yojana Protest alert in agra zone police engaged in identification of accused
आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण - फोटो : अमर उजाला

भड़काऊ मैसेज पर एडमिन भी होंगे जिम्मेदार

एडीजी जोन ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक  की लगातार निगरानी की जा रही है। इन पर भड़काऊ मैसेज और पोस्ट डालने वाले को चिह्नित किया जाएगा। व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज आने पर ग्रुप एडमिन भी जिम्मेदार माने जाएंगे। पुलिस ने कई एडमिन को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। भड़काऊ मैसेज में भूमिका सामने आने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed