{"_id":"62b698cd7076560afc0052c9","slug":"agra-blogger-ritika-murder-case-facebook-friend-had-created-a-rift-in-the-eight-year-old-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ritika Murder Case: आठ साल पुरानी शादी में फेसबुक फ्रेंड ने डाली थी दरार, ऐसे बिगड़ गया रितिका-आकाश का रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ritika Murder Case: आठ साल पुरानी शादी में फेसबुक फ्रेंड ने डाली थी दरार, ऐसे बिगड़ गया रितिका-आकाश का रिश्ता
Sat, 25 Jun 2022 10:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:40 AM IST
विज्ञापन
Agra Blogger Murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में फेज दो में शुक्रवार सुबह ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या कर दी गई। पति आकाश गौतम को छोड़कर वह तीन साल से अपने फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ रह रही थी। ढाई महीने पहले ही दोनों अपार्टमेंट में रहने आए थे। हत्या का आरोप पति और उसके चार सहयोगियों पर है। आसपास के लोगों ने मौके से पति और सहयोगी दो महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों और फेसबुक फ्रेंड को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार रितिका का मायका विजय नगर, गाजियाबाद में है। वर्ष 2014 में उसने टूंडला के नगला झम्मन निवासी आकाश गौतम से प्रेम विवाह किया था। पहले दोनों फिरोजाबाद में रहते थे। आकाश कंसल्टेंसी कोचिंग चलाता था। बाद में वे आगरा आकर रहने लगा। वर्ष 2017 में रितिका की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से बड़ा बाजार, टूंडला निवासी विपुल अग्रवाल से हो गई।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विपुल पहले से शादीशुदा है। उनके रिश्ते की भनक आकाश को हो गई। उनका रितिका से झगड़ा होने लगा। पुलिस की पूछताछ में विपुल ने बताया कि वर्ष 2019 से रितिका और वो साथ लिव इन में रहने लगा।
लोगों से जानकारी जुटाती सीओ अर्चना सिंह
- फोटो : अमर उजाला
ढाई महीने पहले ओमश्री अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 404 में किराये पर रहने आए थे। शुक्रवार सुबह 10:40 बजे आकाश दो महिलाओं और दो युवकों के साथ यहां आया। फ्लैट का दरवाजा खोलते ही उसने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट के पास खड़े आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
उसके (विपुल के) हाथ साफी से बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद रितिका को पीटना शुरू कर दिया। उसके हाथ रस्सी से बांध दिए, गले में भी रस्सी डाल दी। इसके बाद रितिका को बालकनी से नीचे फेंक दिया। वे उसे भी मारने वाले थे।
विज्ञापन
ब्लॉगर युवती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उसने बाथरूम के गेट का शीशा तोड़कर शोर मचा दिया, जिस पर अपार्टमेंट के लोग आ गए। उन्हें देखकर पांचों भागने लगे। अपार्टमेंट के लोगों ने आकाश और दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। रितिका फूड और फैशन ब्लागर थीं। इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती थीं।