{"_id":"62b69f0b4f5910774f23f35c","slug":"agra-blogger-ritika-murder-case-husband-came-near-ritika-body-after-throwing-from-fourth-floor-and-then-opened-hand-and-removed-scarf-stuck-in-neck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ritika Murder Case: चौथी मंजिल से फेंकने के बाद शव के पास आया पति, और करने लगा ये काम, वीडियो में क्रूरता देख दहल गया दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ritika Murder Case: चौथी मंजिल से फेंकने के बाद शव के पास आया पति, और करने लगा ये काम, वीडियो में क्रूरता देख दहल गया दिल
Sat, 25 Jun 2022 11:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:07 AM IST
विज्ञापन
Agra Blogger Murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी फेज दो में शुक्रवार सुबह ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या कर दी गई। पति आकाश गौतम को छोड़कर वह फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ अपार्टमेंट में रह रही थी। हत्या का आरोप पति और उसके चार सहयोगियों पर है। आसपास के लोगों ने मौके से पति और सहयोगी दो महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों और फेसबुक फ्रेंड को हिरासत में लिया है। रितिका को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंका गया था। घटना के बाद कई वीडियो भी सामने आए। एक वीडियो रितिका के शव का था, जबकि दूसरा वीडियो उसके गले में पड़ी रस्सी और दुपट्टे को आरोपी पति आकाश खोलता हुआ नजर आ रहा था। इसका एक युवक वीडियो बना रहा था। वह रुकने के लिए भी कह रहा है। वह रस्सी खोलने का प्रयास करता है। मगर, सफल नहीं हो पाता है।
Agra Blogger Murder case
- फोटो : अमर उजाला
इससे साफ हो जाता है कि रितिका के हाथ बांधने के बाद गले में दुपट्टा और रस्सी को कसा गया था। पुलिस के अनुसार रितिका का मायका विजय नगर, गाजियाबाद में है। वर्ष 2014 में उसने टूंडला के नगला झम्मन निवासी आकाश गौतम से प्रेम विवाह किया था।
Agra Blogger Murder case
- फोटो : अमर उजाला
पहले दोनों फिरोजाबाद में रहते थे। आकाश कंसल्टेंसी कोचिंग चलाता था। बाद में वे आगरा आकर रहने लगा। वर्ष 2017 में रितिका की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से बड़ा बाजार, टूंडला निवासी विपुल अग्रवाल से हो गई। विपुल पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉगर युवती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उनके रिश्ते की भनक आकाश को हो गई। उनमें झगड़ा हुआ और दोनों अलग हो गए। पुलिस की पूछताछ में विपुल ने बताया कि वर्ष 2019 से रितिका और वो साथ लिव इन में रहने लगे। ढाई महीने पहले ओमश्री अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 404 में किराये पर रहने आए थे।
विज्ञापन
लिफ्ट के पास खड़े आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह 10:40 बजे आकाश दो महिलाओं और दो युवकों के साथ यहां आया। फ्लैट का दरवाजा खोलते ही उसने मारपीट शुरू कर दी। उसके (विपुल के) हाथ साफी से बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद रितिका को पीटना शुरू कर दिया।