{"_id":"632c8d9145219e6164230788","slug":"agra-delhi-highway-submerged-in-rain-water-drainage-arrangements-failed-in-heavy-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra News: बारिश में डूबा आगरा-दिल्ली हाईवे, पानी निकासी के इंतजाम फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बारिश में डूबा आगरा-दिल्ली हाईवे, पानी निकासी के इंतजाम फेल
Thu, 22 Sep 2022 10:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
पानी के बीच से गुजरती बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में जिस हाईवे की मरम्मत व रखरखाव पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं, एक दिन की बारिश में उसकी पोल खुल गई। कीठम से लेकर वाटरवर्क्स तक 12 किमी के हाईवे पर 30 जगह जलभराव हुआ। पानी निकासी के इंतजाम फेल होने से हाईवे बारिश के पानी में डूब रहा है। इससे हाईवे की इंजीनियरिंग व डिजाइन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आगरा-दिल्ली हाईवे को टोल कंपनी को लीज पर दे रखा है। टोल टैक्स वसूलने से लेकर मरम्मत व रखरखाव कार्य ठेकेदार को करना है, इसके बाद भी 12 किमी के हाईवे पर 30 से अधिक जगह जलभराव है। सिकंदरा सब्जी मंडी के सामने सड़क उखड़ गई है।
आईएसबीटी पर जलभराव के बीच से गुजरते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
यहां भरा पानी
कीठम इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने, रुनकता फ्लाइओवर पर दोनों तरफ, डॉल्फिन मोड़, यूपीएआईडीसी मोड़, सिकंदरा सब्जी मंडी, फ्लाईओवर के दोनों तरफ, कैलाश मंदिर के सामने नगरायुक्त आवास, बाईंपुर, कामयानी मोड़, गुरुद्वारे के सामने फ्लाईओवर, आईएसबीटी, खंदारी फ्लाइओवर, अबुलउला दरगाह के सामने, लंगड़े की चौकी आदि जगह जलभराव है।
हाईवे पर हुई फिसलन
- फोटो : अमर उजाला
लगाई हैं टीमें
जलभराव से निकासी के लिए टीमें लगाई हैं। भारी बारिश के कारण पानी भर गया है। जहां सड़क खराब हुई है उसकी मरम्मत कराई जाएगी। - वैभव कुमार, प्रोजेक्ट हैड, डीए टोल रोड, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसबीटी आगरा
40 से अधिक बसें निरस्त
बारिश के कारण बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली, अलीगढ़, जयपुर, लखनऊ, कानपुर सहित अन्य रूटों की 40 से अधिक बसों को निरस्त कर दिया गया। बारिश से रोडवेज बस सेवा पर भी असर पड़ा। आईएसबीटी, बिजलीघर और ईदगाह पर सुबह तीन घंटे तक सवारियां ही नहीं मिल सकीं। इस कारण पांच डिपो की लगभग 40 बसों को सुबह के वक्त निरस्त करना पड़ा। बाद में सवारियों के मिलने पर बसों को चलाया गया।
विज्ञापन
आईएसबीटी
- फोटो : अमर उजाला