फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Murder Case: अमन का घर रखा था गिरवी... क्राइम पेट्रोल देख बनाई लूट की योजना; जन्मदिन पर हुआ योगेश का कत्ल

Wed, 07 May 2025 01:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 May 2025 01:19 PM IST
सार

आगरा में सराफा योगेश की हत्या करने वाला बदमाश अमन पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। अमन को लेकर परिवार ने बड़ा खुलासा किया है। परिजन का कहना है कि वह घर पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखा करता था। क्राइम पेट्रोल देखकर ही लूट की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
Agra Encounter News Sarafa Murder Case Inspired by Crime Patrol, Yogesh Chaudhary Killed on Birthday
Agra Encounter - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अमन को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बदमाश अमन का काम-धंधे में मन नहीं लगता था। परिजन का कहना है कि वह घर पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखा करता था। देर रात तक दोस्तों से बात करता रहता था। माना जा रहा है कि अमन और उसके साथियों ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर ही लूट की योजना बनाई। मंगलवार को पति की मौत की खबर घर पहुंची तो अमन की पत्नी मोहिनी गश खाकर गिर पड़ी। उसका कहना था कि मना किया था कि सीरियल नहीं देखा करे मगर वह नहीं मानते थे।
Agra Encounter News Sarafa Murder Case Inspired by Crime Patrol, Yogesh Chaudhary Killed on Birthday
Agra Encounter - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमन के पिता संजीव कुमार मूल रूप से बाह के गांव कमतरी के रहने वाले हैं। करीब छह साल पहले ही परिवार मघटई में आकर बसा था। संजीव के तीन बेटों में मनीष शादीशुदा है। वह घरों में रंगाई-पुताई का काम करता है। अमन ने हाईस्कूल किया था, जबकि सुमित इंटर कर रहा है। मां उमा देवी ने बताया कि अमन का कामधाम में मन नहीं लगता था। एक साल पहले उसकी पसंद की लड़की मोहिनी से शादी करवाई गई थी। शादी में काफी पैसा खर्च किया था। इसी दरम्यान घर को गिरवी रखना पड़ा था।
Agra Encounter News Sarafa Murder Case Inspired by Crime Patrol, Yogesh Chaudhary Killed on Birthday
Agra Encounter - फोटो : अमर उजाला
क्राइम पेट्रोल सीरियल देखता था अमन
पत्नी मोहिनी छह माह की गर्भवती है। उसने बताया कि काफी कहने के बाद घटना से दो दिन पहले काम करने गया था, लेकिन अगले दिन नहीं गया। पत्नी ने बताया कि शादी के बाद से ही पति क्राइम पेट्रोल सीरियल देखा करते थे। वह मना करती लेकिन वह इसी सीरियल को देखते रहते थे। इसके साथ ही देर रात तक दोस्तों से बात करते थे। पत्नी ने बताया कि पति को चिंता रहती थी कि अगर घर बिक गया तो कहां रहेंगे। वह घर को छुड़ाना चाहते थे। अमन ने बिचपुरी में कई दोस्त भी बना लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Encounter News Sarafa Murder Case Inspired by Crime Patrol, Yogesh Chaudhary Killed on Birthday
आगरा में पुलिस ने बदमाश को किया ढेर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कराया अंतिम संस्कार
दोपहर को पुलिस ने अमन की मौत की खबर दी तो घर में विलाप शुरू हो गया। मां उमा देवी दुख से गिर पड़ीं। शाम को अमन का शव आया तो जगदीशपुरा थाने के फोर्स के साथ ही महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। बेटे का शव देखकर बिलखते हुए मां बोलीं कि पुलिसवालों ने मार दिया। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अमन का अंतिम संस्कार मघटई श्मशान पर किया गया। मनीष ने छोटे भाई को मुखाग्नि दी।
 
विज्ञापन
Agra Encounter News Sarafa Murder Case Inspired by Crime Patrol, Yogesh Chaudhary Killed on Birthday
विलाप करते अमन के परिजन - फोटो : अमर उजाला
फारुख के घर पर पड़ा है ताला, कई रिश्तेदार हिरासत में
वारदात में शामिल रहे फारुख के घर पर ताला लगा हुआ है। फारुख का अमन के साथ उठना बैठना था। वह कारपेंटर है। पुलिस ने उसके कई नजदीकी लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। उसके घर के पास रहने वाली महिला ने बताया कि वह 2 मई की रात को देखा गया था। इसके बाद से ही गायब है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed