{"_id":"681afb0e76aebdbf9c0e8359","slug":"agra-encounter-sound-of-bullets-broke-sleep-people-panicked-seven-rounds-of-firing-aman-was-shot-in-head-2025-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Encounter: गोलियों की आवाज से टूटी नींद... दहशत में आए लोग, सात राउंड फायरिंग; अमन के सिर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Encounter: गोलियों की आवाज से टूटी नींद... दहशत में आए लोग, सात राउंड फायरिंग; अमन के सिर में लगी गोली
Wed, 07 May 2025 12:44 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 May 2025 12:44 PM IST
सार
आगरा में सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर दो मई को दिनदहाड़े बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम से लूट के दौरान शोरूम संचालक योगेश चौधरी की हत्या करने वाले बदमाश अमन की पुलिस से मुठभेड़ में मौत हो गई।
विज्ञापन
Agra Encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में ज्वेलर्स की हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। दो मई को सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर दिनदहाड़े श्री बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम से लूट के दौरान शोरूम संचालक योगेश चौधरी की हत्या करने वाले बदमाश अमन की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी।
आगरा में बदमाश का एनकाउंटर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आवाज सुनकर जऊपुरा और सदरवन के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिसकर्मियों ने उन्हें घटनास्थल से पहले ही रोक दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में पुलिस की तीन दिन से आवाजाही हो रही थी। उन्हें यह नहीं समझ आया कि सुनसान इलाके में पुलिस क्यों आ रही है। मंगलवार की सुबह गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे तब बदमाशों के पकड़े जाने की बात पता चली।
आगरा में पुलिस ने बदमाश को किया ढेर
- फोटो : अमर उजाला
सात राउंड फायरिंग, सिर में लगी गोली
अंसल एपीआई की अधबनी इमारत में पुलिस और बदमाशों के बीच सात राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस ने गोली चलने के स्थानों पर चूने से गोले बनाए। दो गोलियां इमारत के बाहर चलीं जबकि पांच गोलियां इमारत के अंदर चलीं। भागते वक्त अमन के सिर में गोली लगी थी।
अंसल एपीआई की अधबनी इमारत में पुलिस और बदमाशों के बीच सात राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस ने गोली चलने के स्थानों पर चूने से गोले बनाए। दो गोलियां इमारत के बाहर चलीं जबकि पांच गोलियां इमारत के अंदर चलीं। भागते वक्त अमन के सिर में गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Encounter
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मारे गए बदमाश पर दो, साथी पर तीन केस
पुलिस के मुताबिक, सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दोनों भाई और तीसरे बदमाश फारुख पर पहले से आपराधिक केस दर्ज हैं। अमन पर दो, सुमित पर तीन और फारुख पर भी दो आपराधिक केस दर्ज हैं। बदमाशों ने लूट के जेवरात का बंटवारा बिचपुरी के अंसल एपीआई के अधबने मकानों में किया था। यहां छुपे भी रहे थे। पुलिस ने बताया कि माल भी यहीं छुपाया था।

अमन ने मारी थी सराफ को गोली
डीसीपी सिटी ने बताया कि फरार बदमाश फारुख और अमन ने ज्तेलरी शोरूम में लूटपाट की थी। बाइक अमन के भाई सुमित ने उपलब्ध कराई थी। लूटपाट के बाद अमन ने फारुख का हाथ पकड़ने की कोशिश कर रहे योगेश चौधरी के सीने में गोली मार दी थी। वारदात के बाद तीनों एक ही बाइक पर बैठकर भाग निकले थे।