फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा सड़क हादसा: 12 घंटे में किया था 850 किलोमीटर का सफर, मजदूरी के लिए जा रहे थे 11 लोग

Fri, 12 Mar 2021 03:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Mar 2021 03:09 AM IST
सार

  • गया से आगरा की दूरी 850 किलोमीटर से ज्यादा है
  • उपेंद्र ने यह सफर 12 घंटे में तय किया था

विज्ञापन
Agra Massive Accident Nine Died Travel From Gya To Sirsa Driver Run Car 850 Kilometer In 12 Hours
हादसे में मृत उपेंद्र का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में मंडी समिति के सामने हादसे में मरने वाले नौ लोग मजदूर थे। वह बिहार के गया जिले से हरियाणा के सिरसा जा रहे थे। उन्हें ठेकेदार ने एक ही गाड़ी से काम करने के लिए भेजा था। यह जानकारी मृतक चालक उपेंद्र पासवान के चाचा रितेश ने पुलिस को दी। गया से आगरा की दूरी 850 किलोमीटर से ज्यादा है। उपेंद्र ने यह सफर 12 घंटे में तय किया था।
Agra Massive Accident Nine Died Travel From Gya To Sirsa Driver Run Car 850 Kilometer In 12 Hours
आगरा सड़क हादसा: क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
झारखंड के जिला चतरा स्थित थाना हंटरगंज के गांव डूमरी निवासी उपेंद्र पासवान (28) पुत्र सूरजदेव स्कॉर्पियो का चालक था। पुलिस को गाड़ी से एक मोबाइल मिला था। इसकी कॉल डिटेल में एक नंबर मिला, जिस पर पुलिस ने बात की। यह उपेंद्र के चाचा रितेश का निकला। उन्होंने पुलिस को बताया कि उपेंद्र बुधवार शाम तकरीबन पांच बजे गाड़ी लेकर गया के लिए निकला था। उनके गांव से गया की दूरी 50 किलोमीटर है। गांव में उन्हें कुछ मजदूरों ने बुलाया था। यह सभी मजदूर हरियाणा के सिरसा जाना चाहते थे। उपेंद्र को बिहार जाने के लिए ठेकेदार ने बुक किया था। उपेंद्र के साथ सुबह 5:25 बजे हादसा हो गया। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। उपेंद्र के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बेटा ढाई साल का और बेटी एक साल की है। सूचना मिलने के बाद परिजन आगरा के लिए चल दिए थे। 
Agra Massive Accident Nine Died Travel From Gya To Sirsa Driver Run Car 850 Kilometer In 12 Hours
आगरा सड़क हादसा: क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आठ मृतकों और तीन घायलों के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सभी मृतक मजदूर थे। वह सिरसा जा रहे थे। यहां पर काम मिल गया था। ठेकेदार ने हरियाणा और दिल्ली में काम के लिए बुलाया था। कुछ महीने बाद ही घर वापस जाते। परिजनों ने दिल्ली में काम करने वाले अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया। कुछ लोगों के रिश्तेदार चल दिए थे। मरने वालों में कुछ आपस में रिश्तेदार भी थे।

आगरा सड़क हादसा: छोटू बोला-जोरदार धमाका हुआ और सब हो गया खत्म...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Massive Accident Nine Died Travel From Gya To Sirsa Driver Run Car 850 Kilometer In 12 Hours
आगरा सड़क हादसा: घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी व स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कानपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एत्माद्दौला क्षेत्र में मंडी समिति के सामने गुरुवार तड़के 5:25 बजे भीषण सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा एत्मादपुर की ओर से आती तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी के डिवाइडर पर चढ़कर गलत दिशा में आने से हुआ। स्कॉर्पियो रामबाग की ओर से आते कंटेनर से टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कंटेनर भी तिरक्षा होकर लोहे की रेलिंग तोड़कर सर्विस रोड पर लटक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों के शवों को निकलवाया। कंटेनर और कार को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया जा सका। घायलों का इलाज चल रहा है।  
 
विज्ञापन
Agra Massive Accident Nine Died Travel From Gya To Sirsa Driver Run Car 850 Kilometer In 12 Hours
आगरा सड़क हादसा: हादसे के बाद की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
अब तक के बड़े हादसे 
06 जून 2018 : लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में मैक्स जीप ट्रक में घुस गई, दो की मौत हो गई। 
23 नवंबर 2018 : लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी क्षेत्र में बाइक डिवाइडर से टकराई, बुआ और भतीजे की मौत हो गई। 
23 सितंबर 2018 : रात 10 बजे विकास खंड कार्यालय एत्मादपुर के सामने हाईवे पर फिरोजाबाद की तरफ से सवारियों को लेकर आ रही एंबुलेंस गाय से टकराने के बाद ट्रक में जा घुसी, हादसे में चार की मौत।
11 अप्रैल 2019 : लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में ट्रक में अर्टिगा कार घुस गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। 
08 जुलाई 2019 :  सुबह छह बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर झरना नाले पर लखनऊ से आनंद विहार जा रही अवध डिपो की जनरथ सेवा बस डिवाइडर पर चढ़कर 40 फुट से नाले में गिरी। 29 लोगों की मौत, 27 घायल।
05 मई 2020 : रात को इनर रिंग रोड टोल प्लाजा के पास कार बेकाबू होकर रोडवेज में घुसी। दो युवकों की मौत हो गई। कार में आग भी लग गई।
12 अगस्त 2020 : लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में खड़े ट्रक में कार घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई। 
07 अक्तूबर 2020 : लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में ईको का टायर फटने से एक की मौत। 
15 अक्तूबर 2020 : सुबह छह बजे इनर रिंग रोड टोल प्लाजा के पास कानपुर से केदारनाथ दर्शन करने जा रहे लोगों की कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, जिसमें दो युवतियों सहित तीन की मौत हो गई।
22 अक्तूबर 2020 : लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी क्षेत्र में कार का टायर फटने से एक की मौत। 
22 दिसंबर 2020 : यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली क्षेत्र में लखनऊ से दिल्ली जा रहे परिवार की कार यूटर्न ले रहे कंटेनर से टकरा गई थी। हादसे के बाद कार में आग लग गई थी, जिसमें कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed