आगरा में फतेहाबाद रोड पर टीडीआई मॉल के सामने मेट्रो के पहले एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण तेज गति से चल रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दावा किया है कि मात्र 36 घंटे में ताजपूर्वी मेट्रो स्टेशन की छत तैयार करने के लिए नौ डबल टी-गर्डर रखे गए हैं। जिसके बाद स्टेशन आकार ले रहा है। तीन एलिवेटेड स्टेशन निर्माणाधीन हैं। जिनमें सबसे पहले ताजपूर्वी गेट स्टेशन तैयार हो रहा है। आगरा परियोजना प्रबंधक अरविंद राय ने बताया कि अब तक कुल 11 डबल टी गर्डर रखे जा चुके हैं। जिनमें नौ गर्डर 36 घंटे में रखे गए हैं। साथ ही 16 पिलर की कैप रखी जा चुकी है। हमारा लक्ष्य रिकार्ड टाइम में मेट्रो काम पूरा करना है। लखनऊ और कानपुर में हमने यह करके दिखाया है।
{"_id":"613654d39d629069b605b685","slug":"agra-metro-work-of-taj-purvi-metro-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा मेट्रो: तेजी से हो रहा निर्माण, ताजपूर्वी मेट्रो स्टेशन पर 36 घंटे में रखे गए नौ डबल टी-गर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मेट्रो: तेजी से हो रहा निर्माण, ताजपूर्वी मेट्रो स्टेशन पर 36 घंटे में रखे गए नौ डबल टी-गर्डर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
आगरा मेट्रो का होता कार्य
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
आगरा मेट्रो का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो रूट के 50 मीटर दायरे में निर्माण के लिए मेट्रो से लेनी होगी अनुमति
जिन लोगों के घर या प्रतिष्ठान आगरा मेट्रो रूट के 50 मीटर दायरे में है, उन्हें निर्माण के लिए यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन से भी अनुमति लेनी होगी। आगरा विकास प्राधिकरण यूपीएमआरसी की एनओसी के बिना कोई नक्शा पास नहीं करेगा। सोमवार से प्राधिकरण ने यह नियम लागू कर दिया।
जिन लोगों के घर या प्रतिष्ठान आगरा मेट्रो रूट के 50 मीटर दायरे में है, उन्हें निर्माण के लिए यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन से भी अनुमति लेनी होगी। आगरा विकास प्राधिकरण यूपीएमआरसी की एनओसी के बिना कोई नक्शा पास नहीं करेगा। सोमवार से प्राधिकरण ने यह नियम लागू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
आगरा विकास प्राधिकरण ने मेट्रो रेल रूट के 50 मीटर दायरे में बनने वाले भवनों के नक्शे पास करने के लिए यूपीएमआरसी की अनुमति अनिवार्य कर दी है। आगरा विकास प्राधिकरण मेट्रो रूट के 50 मीटर दायरे में विकास शुल्क पहले ही 10 फीसदी तक बढ़ा चुका है। अब मानचित्र स्वीकृत करने के लिए एनओसी भी अनिवार्य करने का आदेश जारी कर दिया गया।
फतेहाबाद रोड पर मेट्रो का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
आगरा विकास प्राधिकरण के मुख्य नगर नियोजक आरके सिंह ने बताया कि मेट्रो की एनओसी के संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारी पहले ही यह बता चुके थे कि नक्शा पास करने के लिए उनकी अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो सिकंदरा से ताजमहल और कालिंदी विहार से आगरा कैंट स्टेशन के बीच दो रूट पर बनाई जा रही है। इस पूरे रूट पर सोमवार से यह आदेश लागू हो गया।