सब्सक्राइब करें

श्री पारस अस्पताल प्रकरण: आईएमए की जांच समिति की बैठक में वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Agra Paras Hospital Case Dr Arinjay Jain was blackmailed by making video
श्री पारस अस्पताल प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

आगरा के श्री पारस अस्पताल प्रकरण को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा की जांच समिति की बैठक में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच समिति को डॉ. अरिंजय ने बताया था कि उन्हें फोन कर वीडियो के बारे में बताकर ब्लैकमेल किया गया। गुरुवार को आईएमए की जांच समिति की बैठक में सदस्यों ने ब्लैकमेलिंग सहित तीन बिंदुओं पर चर्चा की। आईएमए की जांच कमेटी समिति के संयोजक डॉ. सुधीर धाकरे ने कहा कि उन्हें डॉ. अरिंजय जैन ने बताया था कि उनके पास फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा कि आपका एक वीडियो है, जिससे आप जेल जा सकते हैं, हमसे मिल लीजिए। उस वक्त उनके पिता का देहांत हो गया था, बाद में यह वीडियो सार्वजनिक हुआ। इस मसले पर डॉ. अरिंजय को पुलिस की मदद लेने को कहा गया है।




संबंधित खबर- श्री पारस अस्पताल प्रकरण: 12वें मृतक के पिता ने रोते हुए बताई 'आंखों देखी', चिकित्सक पर हत्या का आरोप

Trending Videos
Agra Paras Hospital Case Dr Arinjay Jain was blackmailed by making video
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: गेट पर प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

सात जून को श्री पारस अस्पताल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन के वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें वह अस्पताल में आईसीयू स्टाफ के साथ 26 अप्रैल को ऑक्सीजन कमी होने पर मॉकड्रिल करने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन पर 22 मरीजों की मौत के आरोप लगे थे। इस मामले में जांच हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Paras Hospital Case Dr Arinjay Jain was blackmailed by making video
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: मुख्य दरवाजे पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को आईएमए की जांच समिति की बैठक हुई। इसमें ब्लैकमेलिंग सहित तीन बिंदुओं पर चर्चा की गई। दूसरा मुद्दा वीडियो का उठा। पुलिस ने अभी तक वीडियो बनाने वाले को नहीं पकड़ा है। वीडियो में दिख रहे सभी लोगों के बारे में पता कर उनसे पूछताछ करने के बाद सही घटना की जानकारी सामने आ जाएगी। 
Agra Paras Hospital Case Dr Arinjay Jain was blackmailed by making video
श्री पारस अस्पताल प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
तीसरी चर्चा मॉकड्रिल के समय और उस वक्त मरीजों की मौत के बारे में हुई। यह तभी स्पष्ट हो पाएगा जब, अस्पताल से मरीजों की मौत का रिकॉर्ड मिल जाए। करीब दो घंटे तक चली बैठक में तीनों बिंदुओं पर आवश्यक रिकॉर्ड आने के बाद फिर जांच आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। 
विज्ञापन
Agra Paras Hospital Case Dr Arinjay Jain was blackmailed by making video
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: डॉ. अरिंजय जैन (सफेद शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला
बैठक के मुख्य बिंदु
ब्लैकमेलिंग : इस विषय पर आईएमए कोई एक्शन नहीं लेगी, यह पुलिस का मामला है। कमेटी ने डॉ. अरिंजय जैन को पुलिस में ब्लैकमेल करने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को कहा है। 
मरीजों की सूची : अभी मरीजों से जुड़ी आधी-अधूरी जानकारी जांच कमेटी को मिली है। ऐसे में समिति मरीजों का पूर्ण विवरण मिलने का इंतजार कर रही है। मरीजों का रिकॉर्ड मिलने के बाद एक-एक से बात कर बयान दर्ज किए जाएंगे। 
ऑक्सीजन : अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी थी, वीडियो में सोने के भाव से ऑक्सीजन खरीदे जाने की भी बात कही जा रही है, ऐसे में सिर्फ अस्पताल प्रशासन ही अकेला दोषी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed