सोमवार को आगरा उत्तर प्रदेश का चौथा गर्म शहर रहा। प्रदेश में सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा, जहां पारा 45.8 डिग्री रहा। दूसरे नंबर पर झांसी और तीसरे पर बांदा रहा। रविवार के मुकाबले दो से तीन डिग्री तक दिन में पारा इन शहरों में लुढ़का है, लेकिन रात में तापमान बढ़ गया। इस सीजन में पहली बार रात भी दहकी। रात में पारा सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिजली की कटौती ने लोगों को दिन और रातभर परेशान किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को भी गर्मी परेशान करेगी। लू के थपेड़े बरकरार रहेंगे।
{"_id":"62826516c669e55a7968a1ed","slug":"agra-temperature-reached-near-46-degrees-people-suffering-scorching-heat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Weather: दिन दहका... रात में भी नहीं मिली राहत, राजस्थान से भी गर्म रही ताजनगरी, आज भी सताएगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather: दिन दहका... रात में भी नहीं मिली राहत, राजस्थान से भी गर्म रही ताजनगरी, आज भी सताएगी गर्मी
Tue, 17 May 2022 12:38 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 May 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से बेहाल दिखे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
इस सीजन में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सोमवार को रिकॉर्ड किया गया। दिन में भी पारा सामान्य से चार डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के कारण सड़कों और बाजारों में लोगों की संख्या कम रही। तेज धूप के कारण लोगों ने शाम को बाजारों का रुख किया।
भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को भी लू के थपेड़े जारी रहेंगे। तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। दिन के साथ रात में भी पारा सामान्य से ज्यादा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से पर्यटक हुए बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में मई का 122 वर्षों का ये है रिकॉर्ड
अधिकतम तापमान - 27 मई 1998 - 48.6 डिग्रीन्यूनतम तापमान - 19 मई 2002- 36.4 डिग्री
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| प्रयागराज | 45.8 | 30.9 |
| झांसी | 45.6 | 33.5 |
| बांदा | 45.2 | 30 |
| आगरा | 45 | 32.8 |
| कानपुर | 44.8 | 29.6 |
विज्ञापन
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला