{"_id":"62b69f4bf8f07405b25e8c78","slug":"air-force-officers-inspected-helipad-before-president-s-arrival-in-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: वृंदावन में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां तेज, हेलीपैड पर पहुंचे एयरफोर्स के ऑफिसर, किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: वृंदावन में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां तेज, हेलीपैड पर पहुंचे एयरफोर्स के ऑफिसर, किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हेलीपैड पर पहुंचे एयरफोर्स के ऑफिसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा के वृंदावन में 27 जून को आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत सत्कार के लिए कृष्णा कुटीर में तैयारियां जोरों पर हैं। कृष्णा कुटीर को सजाया जा रहा है। माताएं भी राष्ट्रपति के स्वागत सत्कार की तैयारियां कर रही हैं। वहीं आज सुबह कृष्णा कुटीर के सामने बने हेलीपैड पर mi-17 हेलीकॉप्टर का ट्रायल किया गया। वृंदावन के कृष्णा कुटीर के सामने बने हेलीपैड पर शनिवार की सुबह mi-17 हेलीकॉप्टर का ट्रायल किया गया। सुबह लगभग 8:10 पर दिल्ली की ओर से आए एवं 117 हेलीकॉप्टर ने आगे वाले हेलीपैड पर लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर से उतरे विंग कमांडर विक्रमजीत सिंह ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान उड़ी धूल पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आज एक हेलीकॉप्टर उतरा है तो इतनी धूल उड़ रही है सोमवार को 3 हेलीकॉप्टर के उतरने पर कितनी धूल उड़ेगी। इसका अंदाजा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नहीं लगाया है।
2 of 6
लैंडिग के दौरान उड़ती धूल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों से मिट्टी को लेवल कर पानी डलवाए जाने के आदेश भी दिए। वहीं हेलीपैड के पास पेड़ों को देखकर भी उन्होंने शंका जाहिर की। लगभग आधा घंटा रुकने के बाद हेलीकॉप्टर ने आसमान में दो चक्कर लगाए और फिर दिल्ली की ओर रवाना हो गया।
3 of 6
कृष्णी कुटीर में फुलवारी सही करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कृष्णा कुटीर में जगह-जगह रंगोली बनाई जाएगी। आश्रय सदन की माताएं टीका लगाकर और स्वागत गीत गाकर मेहमानों का स्वागत करेंगी। इसके लिए आश्रय सदन की माताओं को बाकायदा ट्रेनर तैयारी करा रहे हैं। जो माताएं राष्ट्रपति से मिलेंगी उन्हें शिक्षित किया जा रहा है। आश्रय सदन की अधीक्षिका शिल्पा मुरघई ने बताया कि आश्रय सदन के माधव हाल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ही माताएं राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री से अपनी बात रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कृष्णी कुटीर में मुख्य द्वार पर सड़क में गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
जर्जर मार्ग को दुरुस्त कराने में जुटे विभाग
नगला रामताल रोड से ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक सड़कों को एकदम दुरुस्त करने के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग जुटा हुआ है। जहां कहीं भी मार्ग जर्जर है, उसको ठीक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति का काफिला कृष्णा कुटीर से निकलकर नगला कीकी, गांव सुनरख, छह शिखर मंदिर तिराहे और रमणरेती परिक्रमा मार्ग होते हुए वीआईपी रोड पर पहुंचेगा, जबकि वीआईपी पार्किंग से बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाली सड़क में जगह-जगह टूटी टाइल्स को हटाकर नई सड़क बनाने और व्यापक सफाई व्यवस्था करने के लिए डीएम ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
5 of 6
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने किया बांकेबिहारी की गलियों का निरीक्षण
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार दौरे कर हर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने स्वयं आ रहे हैं। शुक्रवार को एसएसपी डॉ. गौरव ने कार्यक्रम स्थल कृष्णा कुटीर से लेकर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गलियों का निरीक्षण किया। वहीं, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश दिए है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।