आगरा सरिता साहू और मनीष मित्तल की तरह ताजनगरी में कोरोना से ठीक हुए उन लोगों को रविवार और सोमवार को धूल भरी हवाओं और पीएम-2.5 कणों की मात्रा ज्यादा होने से सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिनके फेफड़ों को कोरोना ने नुकसान पहुंचाया था। घर के अंदर ही चलने फिरने और सांस लेने में उन्हें परेशानी हुई तो घबराकर चिकित्सक को फोन किए। चिकित्सकों ने प्रदूषण और धूल भरी हवाओं से बचाव की सलाह दी। रविवार से लेकर सोमवार तक आगरा की हवा में सामान्य से 8 गुना ज्यादा जहर घुल गया था। धूल कणों और पर्टिकुलेट मैटर 2.5 कणों की मात्रा खतरनाक स्तर 500 को पार करने से लोगों का सांस लेना कठिन हो गया। दिन में दो बार तक भाप ले रहे लोगों को तीन से चार बार भाप लेनी पड़ी तो नेबुलाइजर का इस्तेमाल भी एक की जगह तीन से चार बार तक करना पड़ा। फिर भी राहत न मिली। घर के अंदर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करने के साथ मास्क लगाने के बाद उन्हें कुछ सुकून मिल पाया।
प्रदूषण की मार: दो दिन की धूल भरी हवाओं से हांफे फेफड़े, सांस लेने में परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से 8 मई को ठीक होने के बाद कमला नगर निवासी 46 साल के मनीष मित्तल को रविवार दोपहर से सांस लेने में परेशानी हुई। उन्हें एचआरसीटी रिपोर्ट में फेफड़ों में संक्रमण के जरिए कोरोना का पता चला था। रविवार को धूल भरी हवा के कारण दिनभर गहरी गहरी सांस लेते रहे। चिकित्सक की सलाह पर भाप और नेबुलाइजर का उपयोग सोमवार रात तक किया। मंगलवार को दिक्कत नहीं हुई।
ट्रांसयमुना कॉलोनी की सरिता साहू को एचआरसीटी में 15 स्कोर निकला था, जो 20 दिनों से घर पर थीं, लेकिन रविवार को उन्हें सांस लेने में भारीपन अनुभव हुआ तो चिकित्सक से बात की। धूल कणों और प्रदूषण के कारण चिकित्सक ने भाप लेने, मास्क पहनने को कहा। घर के अंदर ही चलने पर उन्हें रविवार से परेशानी होने लगी थी, जो मंगलवार को हवा ठीक होते ही खत्म हो गई।
इस बार कोरोना वायरस ने फेफड़ों को संक्रमित ज्यादा किया है। जो मरीज ठीक हो गए हैं और चल फिर रहे हैं, उनको हवा में मौजूद प्रदूषण से सांस लेने में परेशानी होने के साथ सेकेंडरी इन्फेक्शन का खतरा अधिक है। पोस्ट कोविड मरीजों में ये दिक्कत मिल रही है। ऐसे लोग घरों में भी मास्क पहनें, भाप लें और सुबह योग करें। डॉ जीवी सिंह, चेस्ट फिजिशियन, एसएन मेडिकल कॉलेज
मई में पांच साल, ये रहा हाल
साल एक्यूआई दिन
2021 254 23 मई
2020 169 24 मई
2019 247 15 मई
2018 289 17 मई
2017 233 16 मई
मनमानी: तीन अस्पतालों और एक डॉक्टर के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत, टीम करेगी जांच