कोरोना कर्फ्यू के चलते करीब एक माह से बंद ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के पट मंगलवार से खुल गए। पहले दिन भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए। हालांकि प्रदेश सरकार की नई गाइडलाइन के बाद मंदिर प्रबंधन ने भक्तों के लिए ठाकुरजी के द्वार शनिवार और रविवार को बंद रखने का फैसला लिया है। पहले दिन श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। मास्क के बिना प्रवेश नहीं दिया गया। मंदिर परिसर में कोविड गाइड लाइन के तहत प्रवेश दिया गया। भक्तों के हाथों को सैनिटाइज किया गया। वहीं ब्रज में अन्य मंदिरों में भी भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुबह दर्शनार्थियों की कतार लगी, सभी को स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया। अभी द्वारिकाधीश मंदिर को भक्तों के लिए बंद रखा गया है। मंदिर में अंदर ही सेवा चल रही है।
{"_id":"60b5c36f50b9fa10404d394a","slug":"banke-bihari-mandir-open-after-corona-curfew-from-today-devotees-darshan-in-braj-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनलॉक: भक्त और आराध्य के बीच खत्म हुई दूरी, ब्रज के मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक: भक्त और आराध्य के बीच खत्म हुई दूरी, ब्रज के मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु, देखें तस्वीरें
Tue, 01 Jun 2021 11:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
अनलॉक: वृंदावन के मंदिर में प्रवेश के दौरान भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर खुलने के बाद भी खाली पड़ी दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट मंगलवार को आम भक्तों के लिए खुल गए। लेकिन दुकानदारों को अभी मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। फूल और प्रसाद लेने वाले दुकानों पर नहीं पहुंचे। वहीं पोशाक, माला और भगवान के विग्रह के लिए दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंचे।
दर्शन के लिए जाते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि मंगलवार से पूर्व की भांति मंदिर में आम भक्त दर्शन करेंगे। कोविड के नियमों का पालन करना होगा। सप्ताहांत शनिवार और रविवार को मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन नहीं हो सकेंगे। बाकी दिन सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक और शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक आम भक्तों के लिए दर्शन खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर में बिना मास्क के पुजारी
- फोटो : अमर उजाला
इस्कॉन मंदिर भी मंगलवार से भक्तों के लिए खुल गया है। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम चार बजे से साढ़े छह बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। प्रवेश गेट नंबर दो से होगा।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा में दर्शन के लिए पहुंचे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
आम भक्तों के लिए खुला श्रीकृष्ण जन्मस्थान
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने प्रबंध समिति के साथ की गई वर्चुअल चर्चा के बाद आम दर्शनार्थियों के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन की सुविधा मंगलवार से शुरू कर दी है। दर्शनों का समय प्रात: 7 से 12 बजे तक व सायंकालीन बेला के लिए अपरान्ह 3:30 से सायं 6:30 बजे तक नियत किया गया है। प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्थाएं की गई है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने प्रबंध समिति के साथ की गई वर्चुअल चर्चा के बाद आम दर्शनार्थियों के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन की सुविधा मंगलवार से शुरू कर दी है। दर्शनों का समय प्रात: 7 से 12 बजे तक व सायंकालीन बेला के लिए अपरान्ह 3:30 से सायं 6:30 बजे तक नियत किया गया है। प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्थाएं की गई है।