{"_id":"6a438975273fca5198004af1","slug":"bareilly-plane-crash-trainee-aircraft-hit-high-tension-line-pilot-escaped-as-power-supply-was-off-2026-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु विमान क्रैश: शुक्र है...तार में नहीं दौड़ रहा था करंट, हवा में खाए हिचकोले; चश्मदीदों ने बताई कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु विमान क्रैश: शुक्र है...तार में नहीं दौड़ रहा था करंट, हवा में खाए हिचकोले; चश्मदीदों ने बताई कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 30 Jun 2026 03:00 PM IST
सार
अलीगढ़ से उड़ान पर निकला एक प्रशिक्षु विमान सोमवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग के समय कासगंज में निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे (पुलिस लाइन के पीछे) क्रैश हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बरेली-मथुरा सिक्स लेन हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त प्रशिक्षु विमान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त तार में करंट नहीं दौड़ रहा था। यदि विमान में करंट दौड़ जाता तो महिला पायलट की जान जा सकती थी वहीं, विद्युत तार से टकराने पर चिंगारी उठती तो विमान में आग भड़क सकती थी और विस्फोट भी हो सकता था। मगर विमान जिस विद्युत लाइन से टकराया था, वह लंबे समय से बंद चल रही है।
विद्युत निगम के जेई जय गोविंद ने बताया कि विमान हादसे के समय जिस हाईटेंशन लाइन से टकराया था। वह कलेक्ट्रेट सप्लाई देने के लिए बनाई गई थी, लेकिन कलेक्ट्रेट फीडर शुरू होने के बाद से इस लाइन का उपयोग बंद कर दिया गया। इस वजह से विद्युत तार में करंट नहीं दौड़ रहा था। हादसे के बाद इसे लेकर मौके पर लोगों में चर्चा होती रही।
2 of 11
कासगंज प्लेन क्रैश
- फोटो : अमर उजाला
जमा हो गई भारी भीड़, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
विमान हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते गांव बहेड़िया, क्यामपुर, जखारुद्रपुर, किलोनी, भिटौना, गौराहा, मांमों, अशोक नगर समेत अन्य गांव के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। हालात को संभालने और राहत कार्य में बाधा न आए, इसके लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
3 of 11
कासगंज प्लेन क्रैश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एनएएचआई अधिकारियों को बुलाकर बैरिकेट्स लगाए गए। ढोलना, सोरोंजी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्यूआरटी सहित अन्य पुलिस पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रण करने में लगाया गया। काफी प्रयास के बाद हालात सामान्य हुए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
हाईवे पर ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
गांव बहेड़िया निवासी सत्यप्रकाश, बिट्टू और अशोक नगर निवासी डॉ. बंटी ने बताया कि विमान ने आसमान में पहले कई चक्कर लगाए। इसके बाद वह तारों से टकराने के बाद सिक्सलेन मार्ग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। एएसपी सुशील कुमार, सदर एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान, सीएफओ आरके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन
5 of 11
घटनास्थल पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
डीसीजीए की टीम करेगी हादसे की जांच
प्रशिक्षु विमान हादसे की जानकारी मिलने पर दिल्ली से नागर विमानन महानिदेशालय (डीसीजीए) की टीम रवाना हो चुकी है। टीम देर रात तक कासगंज पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर सकती है। जांच के बाद ही हादसे की असल वजह सामने आ सकेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।