{"_id":"62624f9161fee62503535183","slug":"bride-marriage-other-boy-after-death-of-groom-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: दूल्हे की मौत, फिर भी बनी सुहागिन, इस तरह उठी डोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: दूल्हे की मौत, फिर भी बनी सुहागिन, इस तरह उठी डोली
उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के घिरोर कस्बा अंतर्गत गांव नगला मान में 20 अप्रैल को जिस घर से बरात निकलनी थी, उसी से अर्थी उठी। इस दृश्य को देख हर आंख नम थी, तो वहीं दुल्हन पक्ष के सामने भी बड़ा संकट खड़ा हो गया था। दुल्हन के हाथों में मेंहदी सजी थी, मंगलगीत के साथ रस्मों को पूरा किया जा रहा था। तभी दूल्हे की मौत हो गई है। इस खबर के मिलते ही दुल्हन के हाथ में सजी मेंहदी आंसुओं में धुल गई। बता दें घिरोर क्षेत्र के गांव नगला मान निवासी प्रमोद यादव के 22 वर्षीय पुत्र अनुराग यादव की बरात बुधवार को जानी थी। जोर शोर से तैयारियां चल रहीं थीं। बरात की सभी तैयारियां पूरी हो चुकीं थीं। घर में महिलाएं मंगलगीत गा रहीं थीं। अचानक एक हादसे ने शादी वाले घर का माहौल बदल दिया। अनुराग को करंट लगने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जैसे ही यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मंगलगीत चीख पुकार में बदल गए।
2 of 5
मृतक अनुराग का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला मान निवासी अनुराग की बरात बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव मधुपुरी आनी थी। लेकिन उससे पहले ही करंट लगने से हुए हादसे में अनुराग की मौत हो गई थी। हादसे के बाद दोनों ही घर में कोहराम मच गया। परिजन अनुराग के शव को लेकर घर पहुंचे तो पिता प्रमोद होश खो बैठे। जिस बेटे की शादी को लेकर कुछ देर पहले तक वह उत्साहित थे अब उस बेटे की अर्थी को कंधा देना था। रिश्तेदार व ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला। जवान बेटे को खोने के बाद प्रमोद की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उधर दूल्हे की मौत की खबर मिलने से दुल्हन के घर में भी कोहराम मच गया। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्या करें। बेटी पर शादी से पहले कोई कलंक न लग जाए इस बात की भी डर सता रहा था। सभी बहुत परेशान थे, लेकिन इस बीच दुल्हन के घरवालों ने हार नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
दुल्हन के परिजनों ने दूसरे वर की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर चली तलाश के बाद घिरोर के गांव का रहने वाला एक परिवार लड़की से अपने बेटे की शादी कराने के लिए तैयार हो गए। जिसके बाद युवती के घर तय शुभ मुहूर्त में शादी की शहनाई गूंजी।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
रात में शादी की सारी रस्में पूरी कराई गईं और विवाह हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह दुल्हन को उसकी ससुराल के लिए विदा किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।