आगरा के सिकंदरा रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार शाम को हुए हादसे ने लोगों को दहला दिया। ओवरब्रिज पर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की टक्कर से बुलेट सवार रोहित उछलकर 30 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरते ही उसका सिर फट गया। मौके पर उसकी ही मौत हो गई। उसका चचेरा भाई सचिन भी बाइक पर उसके साथ था। वह पुल पर ही रह गया। वह गंभीर घायल हुआ है।
{"_id":"6369fafd1cb4270be740ea80","slug":"bullet-bike-rider-fell-30-feet-below-the-overbridge-due-to-the-collision-of-the-garbage-vehicle-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Accident: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे सिर के बल सड़क पर गिरा बुलेट सवार, हादसा देख दहल गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Accident: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे सिर के बल सड़क पर गिरा बुलेट सवार, हादसा देख दहल गए लोग
Tue, 08 Nov 2022 12:15 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:15 PM IST
ओवरब्रिज पर खड़ी बाइक और मृतक रोहित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरब्रिज पर खड़ी बाइक और मृतक रोहित
- फोटो : अमर उजाला
किरावली के गांव पुरामना निवासी रोहित (23) पुत्र विजय सिंह और सचिन उर्फशेखर (22) पुत्र रामवीर शहर आए थे। दोनों को एक कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के संबंध में बात करनी थी। शाम को लौटते समय सचिन बाइक चला रहा था, रोहित पीछे बैठा था। सिकंदरा ओवरब्रिज पर सामने से आ रही कूड़ा गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी।
गाड़ी छोड़कर फरार हुआ चालक
- फोटो : अमर उजाला
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि टक्कर से बाइक सवार रोहित उछला और पुल की रेलिंग पार करता हुआ 30 फीट नीचे सड़क पर सिर के बल गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सचिन के सिर और पैर में चोट लगी। वह बाइक सहित पुल पर ही गिर गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़ाकर भाग गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
परिजन ने बताया कि रोहित के पिता विजय सिंह दरोगा हैं। वह अलीगढ़ में तैनात हैं। विजय के तीन बच्चे हैं। इनमें रोहित बड़ा था। वहीं दो बेटी 20 साल की रितु और 14 साल की रिचा है। रोहित ने बीए किया था। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। चचेरे भाई सचिन ने बीटीसी कर रखी है। अब तैयारी करना चाहता है। हादसे की जानकारी जब घर पहुंची तो रोहित की मां गुड्डी देवी बेहोश हो गईं। बहनों का हाल बेहाल हो गया। पिता भी रोये जा रहे थे।
घटनास्थल पर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
शहर में यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी पुल पर हादसे हो चुके हैं। गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी पर कुछ साल पहले बाइक सवार दो युवक गिर गए थे। इनमें से एक की मौत हो गई थी। वहीं सिकंदरा आरओबी पर बाइक सवार युवक गिर गया था। वह घायल हो गया था। लोगों का कहना है कि पुल की रेलिंग छोटी है। ऐसे में कोई टकराता है तो सीधे नीचे गिरता है। पुल की दीवार बड़ी की जाए, साउंड शीट या जाली लगाई जाएं तो हादसों से बचा जा सकता है।