{"_id":"68255957e52331e9820ca966","slug":"child-eyes-were-gouged-out-his-private-parts-were-cut-off-and-he-was-stabbed-to-death-in-etah-2025-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: आंखें फोड़ीं... प्राइवेट पार्ट काटा, बच्चे को चाकू से गोदकर मार डाला; लाश का हाल देख कांप गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आंखें फोड़ीं... प्राइवेट पार्ट काटा, बच्चे को चाकू से गोदकर मार डाला; लाश का हाल देख कांप गई पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 May 2025 08:48 AM IST
सार
एटा में 11 साल के मासूम बच्चे की नृशंसता से हत्या की गई। उसकी आंखें फोड़ दीं गईं, प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया। बच्चा आम के बाग में शौच के लिए गया था। आम के बाग के मालिक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
1 of 8
etah murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के एटा जिले से रूह कंपाने वाली खबर सामने आई है। नकाबपोश बदमाश ने एक मासूम बच्चे की चाकू से काटकर और पत्थर से हमला कर बर्बरता से हत्या कर दी। जिसने भी मासूम की लाश को देखा वो स्तब्ध रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, एटा के आलमपुर गांव में बुधवार सुबह आम के एक बाग में 11 साल के बच्चे की चाकू से गोदकर और पत्थर से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने बच्चे की आंखें फोड़ दीं और चेहरे, गले, पेट और प्राइवेट पार्ट पर चाकू से प्रहार किए।
2 of 8
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद
हमले में अनुज के साथी भी घायल
मृतक की पहचान अनुज कुमार के रूप में हुई है। वह घर का इकलौता बेटा था। हमले में अनुज के दो साथी अजीत (11) व नितिन (12) भी घायल हुए हैं। मृतक अनुज की मां की तहरीर पर मिरची थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
3 of 8
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद
साथियों के साथ आम के बाग में शौच के लिए गया था युवक
पुलिस ने आम के बाग के मालिक और बाग से सटे खेत के मालिक को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। गांव आलमपुर निवासी मृतक अनुज के पिता सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे उनका बेटा अपने साथियों के साथ शौच के लिए आम के बाग में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
बच्चे की फाइल फोटो, घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद
इसी दौरान मुंह पर गमछा बांधे एक व्यक्ति ने अचानक बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। अनुज के दोनों साथी जैसे-तैसे हमलावर के चंगुल से छूटकर भाग निकले, मगर उसने अनुज को पकड़ और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। अनुज के दोनों साथी भी घायल हैं। इनमें से नितिन को चाकू लगा है।
विज्ञापन
5 of 8
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद
घायल बच्चों ने घर पहुंचकर परिजन को मामले की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन आम के बाग में पहुंचे तब तक हमलावर भाग चुका था। सूचना पर थाना पुलिस के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।