आगरा में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन किशोरों के टीकाकरण की रफ्तार सुस्त है। तय लक्ष्य 3.25 लाख किशोर-किशोरियों में से तीन दिन में 9260 को ही टीका लगा है। ऐसे ही टीकाकरण चला तो 100 दिन से अधिक समय में लक्ष्य पूरा हो पाएगा। जिले में 15 से 18 साल की उम्र के 3.25 लाख किशोर-किशोरियों को टीका लगना है। इनके टीकाकरण के लिए 31 बूथ ही बनाए हैं। शहर में 13 केंद्र और देहात में 18 केंद्र ही बनाए हैं। इन तीन दिनों में 9260 किशोर-किशोरियों को टीका लगा है। औसतन एक दिन में तीन हजार को टीका लग रहा है। इस गति से टीकाकरण होने पर 100-150 दिन का समय लग जाएगा।
{"_id":"61d67f14b10d4573085823fa","slug":"covid19-vaccine-for-minors-only-9260-vaccination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में बढ़ता कोरोना सुस्त टीकाकरण: 3.25 लाख का लक्ष्य, अभी तक 9260 किशोरों को ही लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बढ़ता कोरोना सुस्त टीकाकरण: 3.25 लाख का लक्ष्य, अभी तक 9260 किशोरों को ही लगा टीका
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाता किशोर
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
जिम्मेदारी समझ बच्चों का कराएं टीकाकरण
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एक दिन का कोई लक्ष्य तय नहीं है, कितने भी किशोर-किशोरी टीका लगवा सकते हैं। मेरी अभिभावकों से अपील है कि वह जिम्मेदारी समझते हुए अपने 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण जरूर करवाएं, इससे संक्रमण से बचाव होगा।

किशोरी को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों यदि आप टीका लगवाना चाहते हैं तो ध्यान रखें
- आधार कार्ड-अंकतालिका लाओ टीका लगवाओ।
- पूर्व में ऑनलाइन पंजीकरण की नहीं है बाध्यता।
- मौके पर ही पंजीकरण कर लगवा सकते हैं टीका।
- पोर्टल पर भी ऑनलाइन पंजीकरण कराने की सुविधा है।

आगरा में वैक्सीन के लगवाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
आठ महीने बाद एक दिन में मिले 64 नए संक्रमित, तीसरी लहर में 177 हुए सक्रिय मरीज
ताजनगरी में कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो गई है। तीन गुना रफ्तार से संक्रमित बढ़ रहे हैं। आठ महीने बाद बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 64 नए मरीज मिले हैं। कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 177 पहुंच गई है। इधर, शासन के निर्देशों के बावजूद भीड़ नियंत्रण एवं संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन का रवैया लचर है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 4254 लोगों की जांच में 64 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। चार दिन से कोई मरीज ठीक नहीं हुआ है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। नए मरीजों में सभी स्थानीय निवासी हैं। सिकंदरा, शाहगंज, दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, बुंदू कटरा, ताजगंज और कमला नगर क्षेत्र हॉटस्पॉट हैं। नए मरीजों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को इनकी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व सैंपलिंग कराई जाएगी।

कोरोना की वैक्सीन लगवाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
4253 किशोरों और 24129 वयस्कों को लगा टीका
बुधवार को 630 बूथों पर 28382 लोगों को टीका लगा है। इसमें से 15 से 18 साल के 4253 किशोर-किशोरियों ने टीका लगवाया है। बाकी के लाभार्थी 18 साल की उम्र से अधिक हैं। 28382 में से 14757 को पहला डोज और 13625 लोगों को टीके का दूसरा डोज लगा है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि जिले में 33.97 लाख वयस्कों को टीका लगना है, जिसमें से 29.60 लाख को पहला डोज लग चुका है, बाकी के 4.37 लाख लोगों को टीकाकरण करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
आगरा: पहले ही दिन धराशायी हुआ मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट, नहीं हुआ इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, ये है कारण