फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांकेबिहारी मंदिर: ठाकुरजी को भक्तों का भोग-प्रसाद लगते ही दुकानदारों के चेहरों पर आई रौनक

Mon, 09 Nov 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Devotees allowed to carry Prasad and flowers at the Banke bihari temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में फूल-माला और भोग-प्रसाद ले जाने की अनुमति मिलने से दुकानदारों के चेहरों पर रौनक आ गई है। मंदिर के आसपास के दुकानदार इससे बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि सात माह बाद अब दुकानदारी हो सकेगी। कोरोना संक्रमण के चलते करीब सात माह बंद रहे बांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने के बाद भी स्थानीय दुकानदार मायूस थे। मंदिर प्रबंधन ने भक्तों को मंदिर में फूल-माला और भोग-प्रसाद ले जाने की अनुमति नहीं दी थी। 
Devotees allowed to carry Prasad and flowers at the Banke bihari temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मंदिर प्रबंधन ने भक्तों को फूल-माला और भोग-प्रसाद ले जाने की छूट प्रदान कर दी। इससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। मंदिर के आसपास भोग-प्रसाद और फूलों की दुकान सजाए बैठे दुकानदार बेहद खुश हैं। हालांकि रविवार को अधिकांश लोग बगैर भोग-प्रसाद और फूलों के ही मंदिर में दर्शन करते नजर आए। दुकानदार इसकी जानकारी श्रद्धालुओं को दे रहे थे। 
Devotees allowed to carry Prasad and flowers at the Banke bihari temple Vrindavan
फूल खरीदती श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
दुकानदार वेदप्रकाश ने बताया कि सात माह बाद दुकान पर ग्राहकों की आमद शुरू हुई है। शनिवार को मंदिर में प्रसाद ले जाने की अनुमति दी गई है। इससे लोग अब ठाकुर जी के लिए प्रसाद ले जा रहे हैं। इससे दुकानदारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees allowed to carry Prasad and flowers at the Banke bihari temple Vrindavan
फूल खरीदती श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
दुकानदार माधवदास ने कहा कि अच्छा लग रहा है कि ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन ने अच्छा फैसला लिया है। दुकानदार सोनू ने बताया कि रविवार को फूलों की बिक्री हुई है। अभी तक तो दुकान ही नहीं लगा रहे थे। अब निरंतर स्थिति सामान्य होने से अच्छा लग रहा है। 
विज्ञापन
Devotees allowed to carry Prasad and flowers at the Banke bihari temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कोरोना काल में बांकेबिहारी मंदिर के पट लगातार सात महीने से ज्यादा वक्त तक बंद रहे। अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से मंदिर के पट भक्तों के लिए नियमित रूप से से खुलने लगे। इससे एक बार फिर वृंदावन की गलियां राधे-राधे के जयकारों से गूंजने लगी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed