{"_id":"5f3c0a348ebc3e3ca1587296","slug":"devotees-not-allow-go-to-radharani-temple-barsana-on-radhashtami-festival-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राधाष्टमी महोत्सव पर छाएगा बरसाना में उल्लास, लाडली जी के दर्शन नहीं कर पाएंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधाष्टमी महोत्सव पर छाएगा बरसाना में उल्लास, लाडली जी के दर्शन नहीं कर पाएंगे भक्त
Wed, 19 Aug 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
बरसाना स्थित राधारानी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद अब बरसाना में राधारानी का जन्मोत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। इस बार 25 और 26 अगस्त को राधाष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए बरसाना स्थित लाडली जी महल में भव्य सजावट की जा रही है। लेकिन जन्मोत्सव के दौरान राधारानी के दर्शन आमश्रद्धालु नहीं कर पाएंगे।
राधारानी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
राधाष्टमी महोत्सव पर प्रशासन और पुलिस विभाग ने कोरोना महामारी के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ को रोकने के लिए कमर कस ली है। राधाष्टमी से पहले बरसाना की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। बाहर से आने वाले वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। राधारानी मंदिर परिसर में भी पुलिस तैनात कर दी गई है।
मंदिर बरसाना राधारानी
- फोटो : अमर उजाला
हर साल राधाष्टमी महोत्सव पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु बरसाना आते हैं, लेकिन इस बार राधा जन्मोत्सव के दर्शन नहीं हो पाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने कस्बे की सीमाएं सील करने के लिए बेरीकेडिंग लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राधारानी मंदिर की छत पर संगमरमर की सफेद छतरी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम राहुल यादव ने मंगलवार को रिसीवर, सेवायतों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की। एसडीएम ने कहा कि राधाष्टमी महोत्सव से पूर्व मंदिर में आयोजित होने वाले परंपरागत आयोजन सोशल डिस्टेंस के साथ होंगे। मंदिर में बाहरी श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा।
विज्ञापन
रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाता राधारानी मंदिर (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
राधारानी मंदिर के रिसीवर कृष्ण मुरारी गोस्वामी ने बताया कि राधाष्टमी महोत्सव पर लाडलीजी मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा जाएगा। गुरुवार से सुबह चार बजे से राधा जन्म की मंगल बधाई गायन किया जाएगा।