फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आस्था: गोवर्धन में गिरिराजजी को लगा सवा लाख आम का भोग, शीतलता के लिए चंदन का लेप

Tue, 08 Jun 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Devotees Offered One Lakh twenty Five Thousand Mangoes To Giriraj Ji In Mathura
गोवर्धन के मुखारविंद मंदिर में लगा आम का भोग - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण के ब्रज में ठाकुर जी को भक्ति भाव में लाड़-प्यार लड़ाने की अलग-अलग परंपरा हैं। यहां हर मौसम में भक्ति के अद्भुत रंग देखने को मिलते हैं। गर्मी के मौसम में ठाकुर जी को ठंडी तासीर वाले मेवे व मौसमी फलों का भोग लगाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग के जतीपुरा में स्थित मुखारविंद मंदिर में चंदन सेवा के बाद गिरिराज जी को सवा लाख आम का भोग लगाया गया। इस अवसर पर गिरिराज महाराज का दरबार सुगंधित फूलों से सजाया गया। आम भोग मनोरथ की अनूठी छटा के दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव विभोर नजर आए। भक्तों ने गिरिराजजी प्रभु से कोरोना महामारी का नाश करने के लिए प्रार्थना की।  




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

Devotees Offered One Lakh twenty Five Thousand Mangoes To Giriraj Ji In Mathura
गोवर्धन के मुखारविंद मंदिर में लगा आम का भोग - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के सेवायत शंकर कौशिक ने बताया कि ठाकुर जी भक्त के भाव के अधीन हैं। ब्रज में बाल स्वरूप में ठाकुर जी की सेवा होती है। कोरोना काल में जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप दर्शन कराए जा रहे हैं। 
Devotees Offered One Lakh twenty Five Thousand Mangoes To Giriraj Ji In Mathura
गिरिराज जी को लगाया गया आम का भोग - फोटो : अमर उजाला
मुखारविंद मंदिर में पहली बार सवा लाख आम के भोग का आयोजन हुआ है। सवा लाख आम का भोग प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरित किया जाएगा। इस मौके पर सखी दास, राजू प्रोहित, राम बल्लभ कौशिक, महेश मुखिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees Offered One Lakh twenty Five Thousand Mangoes To Giriraj Ji In Mathura
वृंदावन के प्रेम मंदिर का द्वार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा और वृंदावन में एक जून से कई मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत मंदिरों में भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
Devotees Offered One Lakh twenty Five Thousand Mangoes To Giriraj Ji In Mathura
केशवदेव मंदिर में ठाकुरजी का श्रीविग्रह - फोटो : अमर उजाला
अपरा एकादशी के अवसर पर मथुरा के प्राचीन केशव देव मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चारण के बीच ठाकुरजी के श्री विग्रह का पंचामृत अभिषेक किया। शीतलता पहुंचाने के लिए ठाकुरजी को गुलाब इत्र लगाया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed