सब्सक्राइब करें

ताजनगरी को 'दाग' लगा रहे दुष्कर्म के मामले, डीजी जेल ने बैठक में लगाई पुलिसकर्मियों की 'क्लास'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 24 Oct 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
Dg anand kumar Gave Order To Police Stop Sexual Abuse Cases
डीजी जेल आनंद कुमार - फोटो : अमर उजाला
डीजी जेल आनंद कुमार ने सर्किट हाउस में अपराध समीक्षा के दौरान पाया कि आगरा में दुष्कर्म के मामले पिछले साल से ज्यादा हैं। चोरी की घटनाएं भी बहुत हैं। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। उन्हें सजा दिलाने के लिए एसओ, सीओ और अन्य अफसर एक एक केस की जिम्मेदारी लेकर पैरवी कराएं। उन्होंने फरार चल रहे चोरों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने के लिए कहा।
Trending Videos
Dg anand kumar Gave Order To Police Stop Sexual Abuse Cases
थाने में अपराध रजिस्टर की जांच करते डीजी जेल आनंद कुमार - फोटो : अमर उजाला
मीटिंग में एसएसपी, एएसपी, सीओ मौजूद रहे। डीजी जेल ने कहा कि आगरा में लूट, डकैती, अपहरण की घटनाएं पिछले साल से कम हैं। लेकिन महिला अपराध के नियंत्रण के लिए काम किए जाने की जरूरत है। दहेज हत्या, पोक्सो एक्ट के केस को प्राथमिकता पर लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dg anand kumar Gave Order To Police Stop Sexual Abuse Cases
पुलिसकर्मियों को निर्देश देते डीजी जेल आनंद कुमार - फोटो : अमर उजाला
डीजी ने प्रशासन, आबकारी, खनन, आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ भी मीटिंग की। उनसे कहा कि जो लोग अवैध धंधे कर रहे हैं, उनके खिलाफ अभियान चलाया जाए। इसमें पुलिस की ओर से पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने अवैध खनन के बारे में कहा कि  जो लोग इसमें फरार चल रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। इसके लिए एसएसपी को निर्देश दिए।
Dg anand kumar Gave Order To Police Stop Sexual Abuse Cases
सिकन्दरा थाना निरीक्षण के दौरान डीजी जेल आनंद कुमार - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को डीजी जेल आनंद कुमार सिकन्दरा थाने में मुआयना करने पहुंचे। यहां एक सिपाही से उन्होंने जान की धमकी की धारा पूछी। वहीं थाना में शिकायतों की जांच का रिकॉर्ड अधूरा मिला। थाना में मारपीट की एक शिकायत की जांच जनवरी से लंबित मिलने पर डीजी जेल ने चेतावनी दी कि इस व्यवस्था को ठीक कर लें। भविष्य में लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
Dg anand kumar Gave Order To Police Stop Sexual Abuse Cases
कारागार के महानिदेशक आनंद कुमार - फोटो : अमर उजाला
डीजी आनंद कुमार ने मंगलवार शाम को जयपुर हाउस के रामलीला पार्क में मोहल्ला मीटिंग की। इसमें व्यापारी नेता विनय अग्रवाल ने कहा कि दिवाली पर बाजार में खड़े वाहनों के चालान काटने के नाम पर पुलिस व्यापारियों का उत्पीड़न न करे। इस पर डीजी ने एसएसपी से कहा कि उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed