सब्सक्राइब करें

जेई हत्याकांड: बिजली कर्मचारियों में उबाल, घटना का खुलासा होने तक कार्य बहिष्कार का एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Jan 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
electricity department employees boycott the works protest against JE murder case in mathura
बिजली कर्मचारियों ने ऊर्जा मंत्री का घेराव किया - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में अवर अभियंता (जेई) प्रदीप कुमार की हत्या को लेकर बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों का गुस्सा शनिवार को भी जारी रहा। विद्युत कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त संघर्ष समिति दक्षिणांचल के आह्वान पर जिला विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति ने कार्य बहिष्कार कर कैंट स्थित बिजलीघर पर विरोध सभा कर जेई को श्रद्धांजलि दी। बाद में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण कार्यालय पर पहुंच कर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का घेराव किया। ऊर्जा मंत्री ने शीघ्र ही घटना का खुलासा करवाने का आश्वासन दिया। संघर्ष समिति ने मंत्री को नौ सूत्री ज्ञापन देकर खुलासा होने तक कार्य बहिष्कार का एलान किया है। 
Trending Videos
electricity department employees boycott the works protest against JE murder case in mathura
बिजली कर्मचारियों को संबोधित करते एसडीओ अंशुल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को विद्युत कर्मचारियों ने कैंट स्थित बिजलीघर पर विरोध सभा की। उन्होंने कहा कि कई घंटे बीतने के बाद भी पुलिस जेई की हत्या का खुलासा नहीं कर सकी है। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और जेई प्रदीप कुमार को शहीद का दर्जा देने, परिवार को एक करोड़ रुपये देने, छापा मारने के लिए जाने वाली टीमों को सुरक्षा उपलब्ध कराने, कार्मिकों को शस्त्र लाइसेंस देने, फर्जी शिकायतों के नाम पर शोषण रोकने की मांग उठाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
electricity department employees boycott the works protest against JE murder case in mathura
बिजली कर्मचारियों ने ऊर्जा मंत्री का घेराव किया - फोटो : अमर उजाला
बिजली कर्मचारियों को पता चला कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा एमवीडीएम में बैठक कर रहे हैं। इस पर सभी लोग वहां पहुंच गए। बिजली कर्मचारियों ने एमवीडीए परिसर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ऊर्जामंत्री ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों में से छह लोगों को बैठक कक्ष में बुलाया। 
electricity department employees boycott the works protest against JE murder case in mathura
विद्युत कर्मियों ने ऊर्जा मंत्री का घेराव किया - फोटो : अमर उजाला
मंत्री से मिलने पहुंचे अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता सचिन शर्मा, एई स्टोर वीपी सिंह, एसडीओ अंशुल शर्मा, एसडीओ सचिन द्विवेदी, मोहन बाबू आर्य ने मंत्री को नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा। मंत्री ने कर्मचारियों को जेई की हत्या का शीघ्र खुलासा होने का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि पुलिस की टीमें सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। प्रदेश सरकार जेई के परिवार के साथ है। हरसंभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
electricity department employees boycott the works protest against JE murder case in mathura
जेई प्रदीप कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सेवला जाट निवासी अवर अभियंता प्रदीप कुमार की बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में चंद्रावली कोल्डस्टोर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह पानीगांव स्थित बिजलीघर से रसखान नगरी स्थित अपने किराए के मकान के लिए लौट रहे थे। जेई का मोबाइल, बाइक, पर्स और लैपटॉप सुरक्षित मिला था। इस घटना के बाद से ही बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में उबाल है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed