{"_id":"62b72cd402f2db4c0b046a39","slug":"environmental-activist-licypriya-kangujam-calls-for-plastic-bottles-ban-in-taj-mahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताजमहल के पीछे ही नहीं, अंदर भी फैला प्लास्टिक कचरा, प्लास्टिक बोतल पर प्रतिबंध लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताजमहल के पीछे ही नहीं, अंदर भी फैला प्लास्टिक कचरा, प्लास्टिक बोतल पर प्रतिबंध लगाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लिसिप्रिया ने प्लास्टिक बोतल पर प्रतिबंध लगाने की उठाई मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल के पीछे ही नहीं, बल्कि अंदर भी प्लास्टिक कचरा फैला है। यहां प्लास्टिक की खाली बोतलें पड़ी रहती हैं। इस पर अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया कंगुजम ने भारतीय पुरातत्व महानिदेशक को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। ताजमहल में प्लास्टिक की बोतल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया है।
मणिपुर की रहने वाली 10 साल की लिसीप्रिया कंगुजम 20 जून को पहली बार आगरा आई थीं। उन्होंने ताजमहल में भ्रमण किया। ताज देखने के बाद वह पार्श्व में यमुना किनारा गई, जहां उन्हें प्लास्टिक कचरा फैला मिला। जिसका फोटो 21 जून को उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती पर प्रदूषण के कारण लग रहे दाग का मुद्दा उठाया। इसके बाद प्रशासन जागा और ताज के पार्श्व में यमुना किनारे पड़े प्लास्टिक के कचरे को साफ कराया गया।
ताजमहल देखने के बाद लिसिप्रिया का अनुभव वहां मिले प्लास्टिक प्रदूषण से अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 21 जून को ताज के पार्श्व में नदी किनारे फैले प्लास्टिक प्रदूषण कचरे पर फोटो ट्वीट किया। उनके एक ट्वीट से दशहरा घाट की सूरत बदल गई है।
3 of 5
ताजमहल के पीछे यमुना किनारे से कचरा उठाते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन लगातार सफाई के बाद अब ताजमहल के पीछे यमुना किनारा चमक रहा है, लेकिन ताजमहल के अंदर भी लिसीप्रिया कंगुजम ने एएसआई के महानिदेशक वी विद्यावथी से प्लास्टिक की बोतल पर प्रतिबंध की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल परिसर में पड़ी प्लास्टिक बोतल
- फोटो : अमर उजाला
दुनियाभर में पर्यावरण संरक्षण के लिए मुहिम चला रही लिसीप्रिया ने बताया कि ताजमहल के अंदर उन्हें सफाई नहीं मिली। प्लास्टिक बोतल बिखरी पड़ी थीं। दुनियाभर से आने वाले लोगों में ऐसे हालात देखकर छवि खराब होती है।
विज्ञापन
5 of 5
ताज के प्रवेश द्वार से कचरा उठाकर ले जाते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
लिसीप्रिया की शिकायत पर नगरायुक्त ने ताजमहल के आसपास छह वार्डों में सफाई के लिए जिम्मेदार लायन सर्विसेज पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जोनल सेनेटरी ऑफिसर की रिपोर्ट में सफाई व्यवस्था में लायन सर्विसेज फेल साबित रही है। नगरायुक्त निखिल टी फुंडे ने सफाई एजेंसी को अंतिम नोटिस देते हुए भविष्य में सफाई में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।