{"_id":"61f6b54086a33d513f52aa52","slug":"fir-filed-against-11-accused-for-the-murder-of-proposer-of-bjp-candidate-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंत्री के प्रस्तावक की हत्या का मामला: आरोपियों का अब तक नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटीं मथुरा पुलिस की पांच टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के प्रस्तावक की हत्या का मामला: आरोपियों का अब तक नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटीं मथुरा पुलिस की पांच टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:09 PM IST
सार
मथुरा पुलिस की पांच टीमें हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी हैं, लेकिन दो दिन बीत जाने के बा बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
1 of 5
मंत्री के प्रस्तावक की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
मथुरा में कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रस्तावक पैगांव ग्राम प्रधान रामवीर सिंह की हत्या के आरोपियों का सुराग दो दिन बाद भी पुलिस नहीं लगा पाई है। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पांच नामजद और छह अज्ञात शामिल हैं। मृतक के पुत्र कृष्ण की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को भी मृतक प्रधान के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। पैगांव में पुलिस का सख्त पहरा है। गांव में किसी भी प्रकार का तनाव न हो, इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने प्रधान के घर के आसपास पुलिस बल की तैनाती की है। उधर, हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगा गई हैं।
कोसीकलां क्षेत्र में शनिवार की सुबह रामवीर सिंह कोकिलावन धाम में परिक्रमा कर शनिदेव के दर्शन करने गए थे। पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने रामवीर पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। उनके सिर में चार गोलियां लगीं। जिससे रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई थी।
Trending Videos
2 of 5
प्रधान के घर पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मृतक रामवीर सिंह के पुत्र कृष्ण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके पिता, चाचा लाखन एवं साथी हरीमोहन के साथ कोकिलावन परिक्रमा करने गए थे। तभी नंदराम, तोताराम, दुर्गपाल, राजाराम, दान सिंह समेत अज्ञात ने गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है। गांव में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। अभी तक हत्याकांड में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मृतक के बेटे को ढांढस बंधाते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के बाद आरोपियों की तलाश में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस की पांच टीमें लगाई हैं। इन टीमों में 35-40 पुलिसकर्मी आरोपियों की तलाश में लगे हैं। इसमें एसओजी टीम के तेज -तर्रार पुलिसकर्मी शामिल हैं। ये पुलिसकर्मी राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग और कामां के आसपास डेरा जमाए हैं।
4 of 5
मृतक के आवास पर जुटे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उस अपाचे बाइक को राजस्थान के कामां से बरामद कर लिया है, जिससे बदमाश आए थे। बताया जा रहा है कि बदमाश शार्प शूटर थे। प्रधान रामवीर की हत्या क्यों की गई। इसका जवाब पर अभी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। संभावना व्यक्त की जा रही है कि प्रधान की हत्या कहीं चुनाव के चलते तो नहीं की गई।
विज्ञापन
5 of 5
प्रधान रामवीर सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने सपा पर साधा निशाना
भाजपा प्रत्याशी चौ. लक्ष्मीनारायण के प्रस्तावक और पैगांव गांव प्रधान की हत्या के मामले में केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश में भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का ट्वीट सामने आया है। धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि साइकिल की हवा निकलते देख लाल टोपी वाले अपने चिर परिचित अंदाज में वापस आ गए हैं। भाजपा समर्थक एवं पैगांव ग्राम प्रधान रामवीर की हत्या अखिलेश की गुंडाराज और बौखलाहट की एक झलक है। अखिलेश, सपा की गुंडागर्दी पर इस बार भी जनता का बुलडोजर चलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।