आगरा में चौहरे हत्याकांड का मुकदमा थाना कोतवाली में दर्ज कर लिया गया। सीओ कोतवाली अर्चना सिंह के मुताबिक, रेखा राठौर के चाचा प्रेम राठौर ने थाना में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि भतीजी को उसका पूर्व पति सुनील परेशान करता था। दोनों एक-दूसरे पर शक भी करते थे। सुनील ने भतीजी को जान से मारने की धमकी दी थी। शक में रेखा और उनके बच्चों की हत्या का आरोप पूर्व पति सुनील और उसकी दूसरी पत्नी सोनी पर लगाया। पुलिस ने सुनील को पहले ही हिरासत में ले लिया था। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बाइस्तवा में नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस को सुनील पर शक कम है। पुलिस ने दो और लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। यह शक के घेरे में आए हैं। यह रेखा के जानकार थे। पुलिस हत्याकांड को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्याकांड में कई राज छिपे हो सकते हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
आगरा में चौहरा हत्याकांड: खौफनाक मंजर, जानें कब क्या हुआ, चाचा ने पूर्व पति और दूसरी पत्नी पर लिखाया मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब क्या हुआ
बुधवार सुबह 11 :00 बजे : ठेल पर केले बेचने एक व्यक्ति आया। उसने आवाज लगाई। रेखा ने केले लेने से मना कर दिया। इस पर विक्रेता चला गया। तब पड़ोस के लोगों ने रेखा की आवाज सुनी थी।
दोपहर 12:00 बजे : पड़ोसी आशू निकलकर जा रहे थे। उन्होंने रेखा के घर का दरवाजा खुला देखा। इसके बाद शाम तक गली से तमाम लोग निकले। सभी को घर का दरवाजा खुला ही मिला।
रात तकरीबन 8:30 बजे : पड़ोसियों के मुताबिक, रेखा का मुंह बोला भाई आया। वह दरवाजे पर खड़ा रहा। दरवाजा खुला होने पर भी अंदर नहीं गया। काफी देर तक दीदी-दीदी आवाज लगाई। इस पर पड़ोसी आ गए। पारस भी पुकारा, लेकिन अंदर नहीं गया। पड़ोसी ने शंका भी जताई थी। सामना बिखरा था।
बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे : पड़ोसी घरों से बाहर आए। उन्होंने घर का दरवाजा खुला देखा, जबकि खिड़कियां बंद थीं। घर से किसी की आवाज नहीं आ रही थी। बच्चे भी बाहर नहीं थे। इससे सभी को शक हो गया। उन्होंने फुलट्टी चौकी पर पहुंचकर सूचना दी।
सुबह 8:30 बजे : पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरों के अंदर जाकर देखा तो चारों की लाशें पड़ी हुई थीं। सामान बिखरा हुआ था।
10: 30 बजे : एडीजी राजीव कृष्ण ने घटनास्थल का मुआयना किया। छत पर भी गए।
10: 45 बजे : मृतका के पूर्व पति के परिजन भी आ गए। उनमें कोहराम मच गया।
11 : 00 बजे : आईजी नवीन अरोरा भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से बात की।
11 : 10 बजे : मृतका के मायका पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने सुनील पर आरोप लगाया।
11:30 बजे : फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। काफी देर तक घर में तलाशी ली।
12 : 00 बजे : फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बाहर आ गई।
मोहल्ला कूंचा साधूराम की चौबेजी वाली गली में घर में हत्या की घटना के बाद पुलिस ने खोजी कुत्ते को बुलाया था। कुत्ता घर से निकलकर आगे जाने वाली गली में 250 मीटर तक गया था। पुलिस के मुताबिक, पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया है कि रेखा के घर पर पाय चौकी के एक पुजारी और उनके बेटे का आना-जाना था। वह अक्सर घर में आया करते थे। पुजारी को रेखा अपने पिता के समान मानती थी। वहीं उनके बेटे को भाई कहती थी। पुजारी घर आने के बाद पूजा पाठ भी किया करते थे। दोपहर में पूजा होने के दौरान रेखा घंटियां बजाती थीं। इसकी आवाज पड़ोसी भी सुनते थे। वह नींबू भी काटती थी। घंटी बजाने को लेकर पड़ोसी रेखा को टोकते भी थे। इस बात पर विवाद भी हो जाता था। पुलिस पुजारी से पूछताछ करेगी।
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रेखा आसपास के लोगों से कम ही बात करती थी। उसके घर पर उसकी सहेली पार्लर का काम सीखने आती थीं। वह कुछ देर बाद चली भी जाती थीं। इसके अलावा रेखा घर से जब भी जाती थी, वह बाहर से ताला लगा देती थी। घर के अंदर बच्चे बैैठे रहते थे। वह बाहर भी नहीं आते थे। वो खिड़कियों से ही झांकते थे।
रेखा के घर के बगल में ही आशू शर्मा का घर है। पुलिस के पूछने पर उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे एक ठेल विक्रेता केला बेचने आया था। उसने रेखा को आवाज लगाई थी। उन्होंने केले लेने से मना कर दिया। वह चला गया। इसके बाद से रेखा के घर में कोई हलचल नहीं हुई। दोपहर में आशू काम पर जा रहे थे। तब भी रेखा के घर का गेट खुला था। शाम को आए तो भी। उनके बच्चे भी शाम को घर से बाहर आकर साइकिल चलाते थे। घर की खिड़कियां खोलकर बैठते थे। मगर, खिड़कियां सुबह से रात तक बंद ही रहीं। दरवाजा खुला हुआ था। सुबह भी ऐसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। वहीं पड़ोस की महिला का कहना था कि शाम को एक युवक आया था। उसे रेखा अपना मुंह बोला भाई बताती थी। वह भी आवाज देता रहा, लेकिन कोई बाहर नहीं आया।
आगरा में मां-बच्चों की हत्या: बेड पर सोते समय पारस और माही तो फर्श पर रेते रेखा और टुकटुक के गले

कमेंट
कमेंट X