{"_id":"6a01869e3111961ca8069fae","slug":"groom-collapses-during-ceremony-wedding-called-off-in-etah-2026-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुल्हन बिना लौटी बरात: दूल्हे की एंट्री पर हुआ कुछ ऐसा, दूल्हन की मां का ठनक गया माथा; इसलिए टूट गई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन बिना लौटी बरात: दूल्हे की एंट्री पर हुआ कुछ ऐसा, दूल्हन की मां का ठनक गया माथा; इसलिए टूट गई शादी
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 11 May 2026 01:04 PM IST
सार
एटा के सकीट क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान दूल्हे को लेकर दुल्हन पक्ष को संदेह हो गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। काफी देर पंचायत और समझौते की कोशिशों के बाद भी शादी नहीं हो सकी और बारात बिना दुल्हन लौट गई।
विज्ञापन
1 of 5
दुल्हन बिना लौटी बरात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के सकीट क्षेत्र में एक अनोखी घटना ने शादी के माहौल को अचानक तनावपूर्ण बना दिया। ग्राम नगला फूले में एक बेटी की डोली उठने से पहले ही ऐसा कुछ हुआ कि बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। घटना 10 मई की बताई जा रही है, जब ग्राम नगला फूले निवासी विजय सिंह की पुत्री के विवाह हेतु ग्राम कठोली से बारात आई थी। शादी की सभी रस्में धूमधाम से चल रही थीं। जयमाला से पहले लगन की तैयारी की जा रही थीं। दूल्हे को जैसे ही पटे पर बैठने के लिए बुलाया गया, तो वो अचानक लड़खड़ाया और जमीन पर गिर गया। ये देख सभी सन्न रह गए।
यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन जब दूल्हा दूसरी बार में भी सही तरीके से नहीं बैठ पाया, तो दूल्हन की मां के तेवर बिगड़ गए। उसने दूल्हे में कमियां निकालते हुए शादी करने से मना करा दिया। इस दौरान लोगों ने खूब समझाने का प्रयास किया, लेकिन दूल्हे की मां अपनी जिद पर अड़ी रही।
Trending Videos
2 of 5
दुल्हन बिना लौटी बरात
- फोटो : अमर उजाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सकीट के एक गेस्ट हाउस में विवाह की रस्में चल रही थीं। जब लगन की रस्म अदा की जा रही थीं, उस दौरान दूल्ह करण अचानक गिर गया। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों में हलचल मचा दी और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दुल्हन बिना लौटी बरात
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि दूल्हे को पटे पर दोबारा बैठाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह ठीक से बैठ नहीं पाया। इसके बाद दुल्हन पक्ष को दूल्हे के स्वास्थ्य को लेकर संदेह हुआ। दुल्हन की मां ने इस बात पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अपनी बेटी की शादी कराने से साफ इनकार कर दिया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष के दो व्यक्तियों को थाने पहुंचा दिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
4 of 5
दुल्हन बिना लौटी बरात
- फोटो : अमर उजाला
इस हंगामे के बीच दुल्हन और उसके परिवार ने शादी करने से मना कर दिया। यह भी पता चला है कि दूल्हा करण अपने घर में इकलौता पुत्र है और वह बीए कर रहा है। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक वाद-विवाद चला। कुछ लोगों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में समझौता हुआ, लेकिन इस समझौते का परिणाम यह निकला कि दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
दुल्हन की मां
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि बारात लौटने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह स्वीकार किया कि रात को डायल 112 पुलिस को विवाद की सूचना मिली थी और वे मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी पक्ष द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।