{"_id":"625e6d64cdeece1e2115b8c3","slug":"health-fair-organized-in-district-joint-hospital-inaugurated-by-chief-guest-mp-hema-malini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी ने जीता दिल: स्वास्थ्य मेले में आईं सासंद ने बच्चों को अपने हाथों से खिलाया पोषाहार, महिलाओं संग इस अंदाज आईं नजर, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमा मालिनी ने जीता दिल: स्वास्थ्य मेले में आईं सासंद ने बच्चों को अपने हाथों से खिलाया पोषाहार, महिलाओं संग इस अंदाज आईं नजर, देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:36 PM IST
सार
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से वृंदावन में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। जिला संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी ने किया।
विज्ञापन
1 of 5
सासंद ने बच्चों को अपने हाथों से खिलाया पोषाहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सांसद हेमा मालिनी ने फीता काटकर किया। मंच से संबोधित करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन सराहनीय कदम है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के लाभार्थी भी इन मेलों में अपने गोल्डन कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठाएं। कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर सहायक आयुक्त खाद्य, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, आयुष, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग, विकलांग विभाग, आयुष्मान भारत के स्टॉल लगाए गए।
2 of 5
महिलाओं संग सांसद हेमामालिनी
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर सांसद हेमा मालिनी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत स्टॉल पर उपस्थित बच्चों व महिलाओं से वार्ता की। इतना ही नहीं उन्होंने अपने हाथों से कई बच्चों को पोषाहार खिलाया। वहीं सांसद को अपने इतने करीब पाकर स्वास्थ्य मेले में आईं महिलाएं भी गदगद नजर आईं। इन महिलाओं ने सांसद के साथ जमकर तस्वीरें खिंचाईं।
3 of 5
महिलाओं संग सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि देश के लोग निरोगी रहे। इसलिए प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के लाभार्थी भी इन मेलों में अपने गोल्डन कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मंच पर मौजूद सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. अजय अग्रवाल, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य चिकत्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके जैन, ब्लाक प्रमुख मथुरा, नोडल डॉ. चित्रेश कुमार, जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनुज कुमार, डॉ. भूदेव सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिहोरिया, डॉ. गोपाल, डॉ. अनुज चौधरी, डीसीपीएम पारुल शर्मा, डॉ. रोहतास, डॉ. अजीता जोशी थे।
विज्ञापन
5 of 5
स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाए गए मेले में 1008 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य मेले में गोवर्धन क्षेत्र की जनता ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ने किया। इस मौके पर श्याम सुंदर, परशुराम पंकज, ठाकुर सियाराम, महादेव शर्मा, हरीओम शर्मा, रामधन, खेमचंद शर्मा, सीएमओ डॉ. एके वर्मा, डॉ. संजीव यादव, डॉ. वंदना अग्रवाल, डॉ. मुनीश पौरुष, सीएचसी गोवर्धन से डॉ. वीएस सिसौदिया, डॉ. रत्नेश, डॉ. दुष्यंत, डॉ. सचिन, डॉ. हेमराज, डॉ. चित्रा आदि ने सहयोग किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।