{"_id":"632ecad283309e0b214926db","slug":"hema-malini-gave-answer-on-the-speculation-of-kangana-ranaut-contesting-election-from-mathura-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hema Malini: कंगना रणौत क्या मथुरा से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, सांसद हेमा मालिनी ने दिया यह जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hema Malini: कंगना रणौत क्या मथुरा से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, सांसद हेमा मालिनी ने दिया यह जवाब
Sat, 24 Sep 2022 02:58 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:58 PM IST
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी, अभिनेत्री कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री कंगना रणौत के मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें शुरू हो गई हैं। इन अटकलों को लेकर पत्रकारों ने शनिवार को जब जिले की सांसद हेमा मालिनी से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी बात है। मथुरा के जो सांसद बनना चाहेंगे, उसको तो आप बनने नहीं देंगे। मथुरा में सब फिल्म स्टार ही चाहिए। कल राखी सावंत को भी भेज देंगे।
बांकेबिहारी मंदिर में कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री कंगना रणौत बीते एक साल में दो बार ब्रज दर्शन को आ चुकी हैं। हाल ही में कंगना रणौत 19 सितंबर को वृंदावन आई थीं। उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए इसके बाद स्वामी हरिदासजी की साधना स्थली निधिवनराज मंदिर में भी दर्शन किए।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला
कंगना रणौत ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कान्हा के दर्शन भी किए थे। उन्होंने ठाकुरजी से आशीर्वाद लिया। हालांकि इस दौरान कंगना रणौत मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन में कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला
कंगना ने सिर्फ इतना ही कहा था कि वृंदावन में दर्शन करके उन्हें बहुत अच्छा लगता है। कंगना ने बताया कि फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग खत्म होने के बाद वह ठाकुरजी का आशीर्वाद लेने आईं हैं।
विज्ञापन
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : ANI
कंगना के ब्रज प्रेम को देखते हुए मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें शुरू हो गई हैं। इस पर जब सांसद हेमा मालिनी से सवाल किया गया तो वह असहज हो गईं थीं।
#WATCH बहुत अच्छी बात है। मथुरा के जो सांसद बनना चाहेंगे उसको तो आप बनने नहीं देंगे। आपको मथुरा में सब फिल्म स्टार ही चाहिए। कल राखी सावंत भी बनेंगी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के मथुरा से चुनाव लड़ने की अटकलों पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी, मथुरा pic.twitter.com/1RbBL4qnPs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2022