फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुझे माफ करना: पता है सुसाइड करना अपराध है, पर कब तक हमारा खर्चा उठाओगे, इसलिए एक साथ मरने का फैसला किया

Wed, 06 Jul 2022 09:17 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 06 Jul 2022 09:17 PM IST
विज्ञापन
husband wife and eight year daughter suicide in agra dead bodies found hanging in room
husband wife and daughter suicide - फोटो : अमर उजाला

जब से हम आगरा आए हैं, तब से आपके ऊपर बोझ बन गए हैं। आप मेरा खर्चा कब तक उठाओगे। आज के जमाने में आदमी अपने खर्च तक नहीं उठा सकता, दूसरों का क्या उठाएगा। फिर भी आपने बहुत कुछ किया। कब तक यूं ही खाते रहेंगे।  सोनू के कमरे से मिले सुसाइड नोट में यही कुछ बाते लिखी हैं। बता दें कि आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में रहने वाले सोनू, उसकी पत्नी गीता और आठ साल की बेटी सृष्टि की मौत ने लोगों को झकझोरकर रख दिया है।

husband wife and eight year daughter suicide in agra dead bodies found hanging in room
बेटे-बहू और नातिन की मौत पर बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला

सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्यनरायण ने बताया कि घर से जो सुसाइड नोट मिला है। वह ससुर रणधीर को संबोधित किया गया है। उस पर अंगूठा लगा है। इसके नीचे गीता लिखा हुआ है। इससे आशंका है कि बेटी लिखना जानती थी। नोट में जो भाषा लिखी है, वह भी सही नहीं है। इससे यही लग रहा है कि सुसाइड नोट गीता ने यह सृष्टि से लिखवाया है। सुसाइड नोट को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजकर सृष्टि के हस्तलेख से मिलान कराया जाएगा। 


 
husband wife and eight year daughter suicide in agra dead bodies found hanging in room
घर के बाहर खड़े आसपास के लोग - फोटो : अमर उजाला

सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं काम पर जाने की कहती हूं, लेकिन वो मना कर देते हैं। मरने-मारने की बात करने लगते हैं। झगड़ने लगते हैं। कमरे से बाहर तक नहीं निकलते हैं। बात-बात पर कहते हैं कि खुद को खत्म कर लूंगा। इसलिए एक साथ मरने का फैसला किया। इससे यही लग रहा है कि गीता पति की बेरोजगारी से परेशान थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
husband wife and eight year daughter suicide in agra dead bodies found hanging in room
डॉग स्क्वायड ने की जांच - फोटो : अमर उजाला
दोनों नहीं मरे तो मैं खुद ही मार दूंगा

पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में लिखा है कि मैंने उन्हें बहुत समझाया, लेकिन वो नहीं समझे। कहते रहे कि काम नहीं करूंगा। तुझे और सृष्टि को नहीं छोड़ सकता। दोनों नहीं मरे तो मैं खुद ही मार दूंगा। जो भी कर रहे हैं अपनी मर्जी से कर रहे हैं। श्याम से भी पूछा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसलिए श्याम को छोड़ रहे हैं। उसका ख्याल रखना।


 
विज्ञापन
husband wife and eight year daughter suicide in agra dead bodies found hanging in room
जमीन पर पड़े शव, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हमें पता है सुसाइड करना अपराध है

सुसाइड नोट में यह भी लिखा, हमें पता है कि सुसाइड करना अपराध है। फिर भी हम सुसाइड कर रहे हैं। सुसाइड में किसी का भी हाथ नहीं है। अपनी मर्जी से कर रहे हैं। मरना तो एक दिन है, फिर अभी क्यों नहीं। मम्मी मुझे माफ कर देना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed