फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: जसराना विधायक की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव, जिलाधिकारी ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 11 May 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 11 May 2021 12:11 AM IST
सार

जसराना से भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी व उनकी पत्नी संध्या लोधी दोनों कोरोना संक्रमित थे। पत्नी को गंभीर हालत में शुक्रवार शाम उन्हें फिरोजाबाद से एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। यहां उन्हें भर्ती नहीं किया। 

विज्ञापन
Jasrana Bjp Mla Wife Sandhya Lodhi Reffer To Hospital From Sn Medical College
विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

जसराना विधायक रामगोपाल लोधी की एसएन में भर्ती पत्नी को सोमवार दोपहर देहली गेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिलाधिकारी ने उन्हें एसएन से रेफर कराया। मरीज की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। जसराना से भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी व उनकी पत्नी संध्या लोधी दोनों कोरोना संक्रमित थे। पत्नी को गंभीर हालत में शुक्रवार शाम उन्हें फिरोजाबाद से एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। यहां उन्हें भर्ती नहीं किया। फिर डीएम प्रभु एन सिंह के कहने पर उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती किया, लेकिन तीन घंटे तक बेड नहीं मिला। विधायक की पत्नी जमीन पर लेटी रहीं। रात 12 बजे डीएम ने एसएन स्टाफ को डांटा तब विधायक पत्नी को वेंटीलेटर मिला और उपचार शुरू हो सका। रविवार को विधायक ने वीडियो जारी कर एसएन में पत्नी को खाना और पानी नहीं मिलने की बात कही थी। तब एसएन प्रशासन ने विधायक की पत्नी से बात कराई।

Jasrana Bjp Mla Wife Sandhya Lodhi Reffer To Hospital From Sn Medical College
एसएन मेडिकल कॉलेज का कोविड वार्ड - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। स्वास्थ्य में सुधार है। उन्हें एसएन से देहली गेट स्थित निजी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया है। इस हॉस्पिटल में कोविड संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। 
Jasrana Bjp Mla Wife Sandhya Lodhi Reffer To Hospital From Sn Medical College
विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से घर पहुंचे भाजपा विधायक को पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी। विधायक का आरोप है कि वह पत्नी से बात करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अस्पताल प्रबंधन उनके स्वास्थ्य के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jasrana Bjp Mla Wife Sandhya Lodhi Reffer To Hospital From Sn Medical College
विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी - फोटो : अमर उजाला
रविवार को वीडियो जारी कर विधायक ने कहा कि उनकी पत्नी को न तो खाना मिल रहा है और न ही पीने को पानी। वीडियो में बोले कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आम जनमानस के लिए रात में भी कार्य कर रहे हैं लेकिन अधिकारी और चिकित्सक व्यवस्था फेल करने में लगे हैं। जसराना विधायक द्वारा जारी किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
 
विज्ञापन
Jasrana Bjp Mla Wife Sandhya Lodhi Reffer To Hospital From Sn Medical College
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा था कि विधायक की पत्नी को जिस समय फिरोजाबाद के हॉस्पिटल से एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। उसी समय जिलाधिकारी का फोन मेरे पास आ गया था। विधायक ने भी मरीज के एसएन पहुंचने तक रास्ते में तीन बार बात की। चार वार्ड ब्वाय को लगा दिया गया था। कोविड हॉस्पिटल में बेड खाली कराकर विधायक की पत्नी को भर्ती कराया गया था। उनकी लगातार मॉनिटरिंग की गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed