{"_id":"699bd18293e956ef0904d2cc","slug":"kasganj-murder-and-suicide-last-rites-performed-on-satyaveer-of-farm-after-death-relatives-and-villagers-ran-2026-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में तीन बच्चों और पत्नी का कत्ल: 'हमारे गांव में ऐसो पहले कभी न भओ', शवों के पीछे दौड़ परिजन और ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में तीन बच्चों और पत्नी का कत्ल: 'हमारे गांव में ऐसो पहले कभी न भओ', शवों के पीछे दौड़ परिजन और ग्रामीण
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:20 AM IST
सार
कासगंज के नगला भोजराज में सत्यवीर और उसके परिवार के सदस्यों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। बच्चों के शवों को दफनाने के बाद सत्यवीर एवं उसकी पत्नी रामश्री के शवों का वहीं पर दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
1 of 9
Kasganj murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कासगंज के अमांपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मृतकों को अंतिम संस्कार तक अपनों का कंधा नहीं मिल सका और उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेत पर ले जाकर विदाई दी गई। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद पांचों शव गांव पहुंचे। गांव में छाई गहरी चुप्पी और परिजन की आंखों में आंसू थे। परिस्थितियां ऐसी रहीं कि मृतकों को अंतिम संस्कार में अपनों का कंधा भी नहीं मिल सका।
परिजन ने शवों को गांव के समीप आम के बाग में रखवाया और बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर खेत तक ले जाया गया। एक साथ पांच लोगों की मौत ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक घटना ने न केवल परिवार को उजाड़ दिया बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदनाओं की लहर फैला दी। ग्रामीण और परिजन इस हृदयविदारक क्षण को याद कर आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।
बता दें कि अमांपुर के एटा रोड स्थित मकान से शनिवार शाम पुलिस ने सत्यवीर, उसकी पत्नी रामश्री, बेटियां प्राची और आकांक्षा (अमरवती) तथा बेटा गिरीश के शव बरामद किए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर देर रात एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
ट्रैक्टर ट्रॉली में शव रखते परिजन व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सत्यवीर के हिस्से के खेत पर किया अंतिम संस्कार
कासगंज के नगला भोजराज में रविवार को सत्यवीर व उसके परिवार के सदस्यों के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए उसके पिता नेम सिंह और ससुर बलवीर सिंह सहित अन्य परिजन के बीच शव के दाह संस्कार की बात नदी किनारे होने लगी।
4 of 9
परिवार की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद उनके ससुर ने खेत पर बच्चों व बेटी और दामाद का अंतिम संस्कार की बात कही। इसके बाद शवों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर खेत पर ले जाया गया। जेसीबी ने दूसरे भाई के खेत के पास बच्चों को दफनाने के लिए गड्ढा खोदा।
विज्ञापन
5 of 9
परिवार की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर ससुर व अन्य लोगों ने मना किया और बाद में सत्यवीर के हिस्से वाले खेत पर गड्ढा खोदकर बच्चों के शव को दफनाने के बाद सत्यवीर व उसकी पत्नी रामश्री के शवों का वहीं पर दाह संस्कार किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।