{"_id":"633bf107b2d0547e0e49b0e8","slug":"list-of-change-copy-of-mbbs-is-being-prepared-stf-will-soon-make-a-big-disclosure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: MBBS की कॉपी बदलने का खेल करने वालों की सूची हो रही तैयार, एसटीएफ जल्द करेगी बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: MBBS की कॉपी बदलने का खेल करने वालों की सूची हो रही तैयार, एसटीएफ जल्द करेगी बड़ा खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एसटीएफ
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएमएस की कॉपियां बदलने की जांच कर रही एसटीएफ ने एमबीबीएस की कॉपियां बदलने का खेल भी पकड़ लिया है। रैकेट में शामिल लोगों ने फेल और कम अंक की संभावना पर एमबीबीएस छात्रों की कॉपियां बदल दीं। एसटीएफ को कॉपियों के मिलान में ऐसे कई मामले मिले हैं। ये कॉपियां निजी मेडिकल कॉलेजों की हैं। एसटीएफ इन दिनों एमबीबीएस की 5000 कॉपियों का मिलान कर रही है।
तैयार की जा रही सूची
एमबीबीएस की कॉपियों की जांच में एसटीएफ की पांच टीमें लगी हैं। हर दिन 250 से 280 कॉपियों का मिलान हो रहा है। जांच में एसटीएफ ने एमबीबीएस की कॉपियां बदलने का खेल पकड़ा है। मिलान करने पर निजी कॉलेजों के छात्रों की अलग-अलग प्रोफेशनल की कॉपियों में अलग-अलग हस्तलेख हैं। एसटीएफ ऐसे छात्र और कॉलेज की अलग से सूची बना रही है।
एसटीएफ ने एसआईटी से संबंधित रिकॉर्ड भी लिया
- फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज की उत्तर पुस्तिकाएं ठीक मिली हैं। इनमें किसी तरह की छेड़छाड़ प्रतीत नहीं हुई। कॉपियां देखकर एसटीएफ को प्रतीत हुआ है कि जिन पेपरों में छात्र को लगा कि वह फेल हो जाएगा या बेहद कम अंक आ सकते हैं, वो कॉपियां बदलवा दी गईं। रैकेट के जरिये विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के साथ मिलकर बीच रास्ते में कॉपियां को बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विश्वविद्यालय पहुंची एसटीएफ
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ के एसपी राकेश यादव ने बताया कि एमबीबीएस और बीएएमएस की उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान करने पर फर्जीवाड़ा मिला है। इस मामले में दो मुकदमे भी दर्ज हो गए हैं, अभी जांच चल रही है।
4 of 5
विश्वविद्यालय पहुंची एसटीएफ
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने बीएएमएस और एमबीबीएस की कॉपियां बदलने के रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए सक्रिय छात्र नेताओं से भी जानकारी जुटा रही है। इसके लिए एसटीएफ ने कई संगठनों के छात्र नेताओं को बुलाकर उनसे पूछताछ की है।
विज्ञापन
5 of 5
एसटीएफ
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने छात्र नेताओं से जांच में सहयोग करने के लिए भी कहा है। इसके अलावा छात्र नेताओं ने अन्य घोटाले और फर्जीवाड़े के बारे में भी जाना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।