फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर के घर लूट का मामला: आगरा पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज, वारदात में इस गैंग का अंदेशा

Wed, 26 May 2021 04:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 May 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
Loot At Doctor House Agra Police Search Firozabad Gang Found Cctv Footage Crime News
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज बाइक की लोकेशन मिली - फोटो : अमर उजाला

आगरा के सिकंदरा स्थित केके नगर में डॉक्टर रजनीकांत शर्मा के घर में 11 लाख की लूट करने के बाद बदमाश हाईवे से फिरोजाबाद की ओर चले गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इससे ही यह जानकारी सामने आई है। चारों बदमाश डॉक्टर की बाइक से ही गए। हालांकि वारदात करने वाला गैंग कौन सा है? यह 24 घंटे बाद भी पता नहीं चला है। पुलिस बाइक तक बरामद नहीं कर सकी है। यही समझा जा रहा है कि फिरोजाबाद के गैंग ने वारदात की है। केेके नगर निवासी डॉक्टर रजनीकांत शर्मा के घर पर सोमवार को मकान खरीदने के बहाने चार बदमाशों ने लूटपाट की थी। उनके पिता छविराम शर्मा, पत्नी कामिनी, सास शकुंतला और ससुर हरीशंकर शर्मा को बंधक बना लिया था। बदमाश घर से सात लाख रुपये, दो लाख से अधिक के जेवरात, लैपटॉप, बाइक, घड़ियां, मोबाइल लूटकर चले गए थे। पुलिस की चार टीम बदमाशों की तलाश में लगी है।

Loot At Doctor House Agra Police Search Firozabad Gang Found Cctv Footage Crime News
डॉक्टर रजनीकांत शर्मा का मकान - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए कॉलोनी और आसपास के मार्ग पर लगे 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए हैं। इनमें से एक फुटेज में बदमाश पैदल आते नजर आए हैं। यह कॉलोनी के अंदर का रास्ता है। कोठी में लूटपाट करने के बाद तीन बदमाश पहले बाहर निकले। एक डॉक्टर की बाइक लेकर बाहर आया। कुछ दूरी पर जाकर डॉक्टर की बाइक पर चारों बैठ जाते हैं। केके नगर से हाईवे पर बाइक से चले जाते हैं। यह बाइक डॉक्टर की थी। इसके बाद हाईवे पर होते हुए फिरोजाबाद की ओर गए हैं। 

Loot At Doctor House Agra Police Search Firozabad Gang Found Cctv Footage Crime News
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कई टीम लगी हैं। सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। इनमें बदमाश नजर आए हैं। मगर, उनकी पहचान नहीं हो पाई है। एक टीम को आसपास के जिलों में भी भेजा गया है, जिससे बदमाशों की पहचान की जा सके। हुलिया डॉक्टर के परिवार ने बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Loot At Doctor House Agra Police Search Firozabad Gang Found Cctv Footage Crime News
डॉक्टर के मकान में जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की चेकिंग पर सवाल 

लूट और डकैती की घटना की सूचना मिलने पर सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया जाता है। हाईवे और सड़क पर आकर चेकिंग के निर्देश दिए जाते हैं। बैरियर भी लगाए जाते हैं। मगर, बदमाश केके नगर से हाईवे पर आए। इसके बाद रामबाग की ओर चले गए। मगर, पुलिस के अलर्ट नहीं होने की वजह से आसानी से निकल गए। 

विज्ञापन
Loot At Doctor House Agra Police Search Firozabad Gang Found Cctv Footage Crime News
आगरा लूटकांड: पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में चेहरा साफ नहीं 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कॉलोनी के एक सीसीटीवी फुटेज में बदमाश नजर आए हैं। इनमें से एक बदमाश अन्य बदमाशों से काफी पतला है। उसका चेहरा साफ नहीं है। हालांकि उसके आसपास के ही होने की आशंका है। ऐसे में पुलिस घरों से फरार युवकों के बारे में पड़ताल कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed