फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने उड़ाए अपराधियों के होश, शातिर लुटेरे, वारंटी, वाहन चोरों सहित 17 गिरफ्तार

Thu, 09 Jun 2022 06:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 06:54 PM IST
सार

भोगांव पुलिस ने मुठभेड़ में  चार शातिर लुटेरे पकड़े। इनके कब्जे से तीन बाइक और तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Mainpuri police action aginst criminals 17 arrested including robbers warranties and vehicle thieves
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के थाना भोगांव पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह संकिसा जाने वाले मार्ग पर मुठभेड़ में चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बुलट सहित तीन बाइक व चार तमंचा कारतूस बरामद हुए।  पुलिस लाइन सभागार में एसपी कमलेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता में बताया कि भोगांव प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के चार शातिर लुटेरों की जसराजपुर मुख्य मोड़ पर घेराबंदी की।


पुलिस पर कर दिया फायर 

तीन बाइकों पर आ रहे लुटेरों को रोकने का प्रयास किया तो वह मुड़कर भागने लगे। पीछा किया तो तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने संभलते हुए चारों को गिरफ्तार कर चार तमंचा व कारतूस जब्त कर लिए। उनके पास से तीन बाइक बरामद हुई हैं। पूछताछ में अपने नाम कृष्णा राजपूत निवासी घेरश्यामूखां ठंडी सड़क फर्रुखाबाद, अमन उर्फ अनुराग सक्सेना निवासी नेकपुर फतेहगढ़ फर्रुखाबाद, विशाल सिंह निवासी देवरामपुर फर्रुखाबाद और अतुल कुमार निवासी गांव आवाजपुर थाना मऊ दरवाजा फर्रुखाबाद बताया। सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया कि लुटेरों ने भोगांव क्षेत्र में पूर्व सैनिक के साथ व घिरोर व फर्रुखाबाद में लूट की कई वारदातें कबूल की हैं। उनके कब्जे से 9300 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है।
Mainpuri police action aginst criminals 17 arrested including robbers warranties and vehicle thieves
करहल पुलिस ने पकड़े तीन शातिर वाहन चोर - फोटो : अमर उजाला

करहल पुलिस ने पकड़े तीन शातिर वाहन चोर

थाना करहल पुलिस ने बुधवार की रात हरिदासपुर बंबा के पास से तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो तमंचे कारतूस व चोरी की तीन बाइक व कार बरामद हुई। बृहस्पतिवार को उन्हें जेल भेजा गया। थाना पुलिस को सूचना मिली कि हरिदासपुर बंबा के पास कार व बाइक सवार संदिग्ध लोग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने टीम के दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपने नाम राजा उर्फ इश्तकार निवासी मोहल्ला खेड़ा करहल, सौरव उर्फ सुर्रा निवासी गांव अतिराजपुर थाना सैफई इटावा और चंद्रकांत उर्फ चंदू निवासी गांव धनकपुर करहल बताया। पांच जून को इन्होंने करहल क्षेत्र के मोहल्ला बाग वृंदावन निवासी राहुल कुमार की बाइक चोरी की थी। कई अन्य चोरी की वारदात करना भी कबूल किया। 

Mainpuri police action aginst criminals 17 arrested including robbers warranties and vehicle thieves
आठ वारंटी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने आठ वारंटी किए गिरफ्तार

वहीं बेवर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर आठ वारंटी गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किए। थाना पुलिस ने अभियान के दौरान वारंटी आनंद कुमार निवासी रतनपुर, गोविंद निवासी रतनपुर, गोरेलाल निवासी मोहल्ला काजीटोला, जंगी लाल निवासी गांव टिकुरी, सुशील कुमार निवासी मोहल्ला काजीटोला, किशोर, उदयवीर, पंचम निवासी नवीगंज को पकड़ा। बृहस्पतिवार को सभी को न्यायालय में पेश किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri police action aginst criminals 17 arrested including robbers warranties and vehicle thieves
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बंद ईंट के भट्ठों पर बना रहे थे तमंचे, दो गिरफ्तार

मैनपुरी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग दो ईंट भट्ठों पर दबिश देकर असलहा बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 बने और कई अधबने तमंचे व उपकरण बरामद हुए हैं।  बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी कमलेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर कोतवाली क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने वालों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। बताया कि इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह एसआई अमित सिंह के साथ आगरा रोड बाईपास पर पुराने भट्ठा के पास से गिहार कालोनी, नवीन मंडी निवासी गोविंद गिहार को पकड़ा।

विज्ञापन
Mainpuri police action aginst criminals 17 arrested including robbers warranties and vehicle thieves
बने और अधबने तमंचे सहित उपकरण बरामद हुए (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कई अधबने तमंचे व उपकरण हुए बरामद

वह भट्ठे पर छिपकर अवैध असलहा बना रहा था। पुलिस को उसके कब्जे छह बने व कई अधबने तमंचे व उपकरण बरामद हुए। दूसरी कार्रवाई नगला भंत के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे पर की गई। यहां असलहा बना रहे शानू गिहार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चार बने व अधबने तमंचे व अन्य उपकरण बरामद हुए। एसपी ने बताया कि गोविंद पर आठ से अधिक व शानू पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह लोग पहले भी जेल जा चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed