सब्सक्राइब करें

मथुरा में छह की मौत: एक्सप्रेस-वे पर जहां-तहां पड़े थे शव, बस चालक की नादानी, महज 5 किमी के अंतर ने बदली कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Feb 2026 02:29 PM IST
सार

यूपी के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हुई बस के चालक ने थोड़ी सूझबूझ से काम लिया होता तो हादसा टल सकता था। हादसा माइलस्टोन 88 पर हुआ, जबकि माइलस्टोन 95 पर मांट टोल पर रेस्ट एरिया बना हुआ है, लेकिन चालक ने जल्दबाजी में रेड जोन में बस को रोक दिया। परिवहन अधिकारियों ने बताया कि जरा सी सावधानी बरती होती तो हादसा बच सकता था। जरा सी लापरवाही ने छह लोगों को मौत की नींद सुला दिया।

विज्ञापन
Mathura accident bus stopped 50 meters away after colliding with container truck driver negligence
Mathura accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मथुरा में झपकी आने से अनियंत्रित हुए कंटेनर की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद बस करीब 50 मीटर आगे जाकर रुकी। इस दौरान बस में चालक मौजूद नहीं था। टक्कर के बाद अंदर बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस रुकने के बाद जब यात्री बाहर निकले तो उनके होश उड़ गए। हादसे की चपेट में आने से कुछ यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनके शव यमुना एक्सप्रेस-वे पर क्षत विक्षत हालत में बिखर गए।


मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के चंद्रपुर निवासी संतोषी ने बताया कि वह अपने पति संतोष के साथ बस में सवार होकर दिल्ली से घर जा रहीं थी। हादसे के समय अधिकतर यात्री बस में सो रहे थे, वह भी अपनी सीट पर सो रही थीं। 2.45 बजे जैसी बस में टक्कर लगी तो बस में चीख पुकार मच गई। 
 
Trending Videos
Mathura accident bus stopped 50 meters away after colliding with container truck driver negligence
Mathura Accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खड़ी बस को पीछे से ऐसी टक्कर मारी कि बस बिना चालक के ही करीब 50 मीटर तक सड़क पर दौड़ती चली गई। खौफनाक मंजर देखने के बाद चश्मदीदों की दिनभर रूह कांपती रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura accident bus stopped 50 meters away after colliding with container truck driver negligence
Mathura Accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज के गड़े का पुरवा निवासी असलम (28) के ससुर आरिफ ने बताया कि हादसे में कंटेनर का टायर असलम के सीने से निकल गया, इसलिए उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
Mathura accident bus stopped 50 meters away after colliding with container truck driver negligence
mathura road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चालक की नादानी, महज 5 किमी के अंतर ने बदली कहानी
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हुई बस के चालक ने थोड़ी सूझबूझ से काम लिया होता तो हादसा टल सकता था। हादसा माइलस्टोन 88 पर हुआ, जबकि माइलस्टोन 95 पर मांट टोल पर रेस्ट एरिया बना हुआ है, लेकिन चालक ने जल्दबाजी में रेड जोन में बस को रोक दिया।

 
विज्ञापन
Mathura accident bus stopped 50 meters away after colliding with container truck driver negligence
प्रमोद का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल से महज 7 किमी की दूरी पर बना था रेस्ट एरिया
परिवहन अधिकारियों ने बताया कि जरा सी सावधानी बरती होती तो हादसा बच सकता था। महज सात किमी दूर टोल प्लाजा पर रेस्ट एरिया बना हुआ है। बस को वहां रोका जा सकता था, लेकिन जल्दबाजी में चालक ने इतना भी ख्याल नहीं किया और बस को माइल स्टोन 88 पर ही रोक दिया। 

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed