मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की कर्मयोगी कॉलोनी में शुक्रवार को बंद फ्लैट में दंपती के जले हुए शव मिलने से हर कोई हैरान रह गया। फ्लैट में तीन दिन से बदबू आ रही थी लेकिन बाहर से ताला लगा होने के चलते किसी को शक नहीं हुआ। आसपास के रहने वाले इसे अनदेखा करते रहे लेकिन शुक्रवार को धुआं उठता देखा तो पड़ोसी दंग रह गए। पड़ोसी कैलाश ने पुलिस को सूचना दी। थाना हाईवे के एसएचओ अनुज कुमार पुलिसबल के साथ पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो दो शव बुरी तरह जले हुए अलग-अलग चारपाई पड़े थे। खौफनाक मंजर देख लोग सन्न रह गए।
{"_id":"623e06bd8fe6cf06d7580ed6","slug":"mathura-double-murder-news-dead-bodies-kept-smoldering-for-three-days-in-the-flat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा दंपती हत्याकांड: बंद फ्लैट में तीन दिन तक सुलगते रहे शव, खौफनाक मंजर देख सन्न रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा दंपती हत्याकांड: बंद फ्लैट में तीन दिन तक सुलगते रहे शव, खौफनाक मंजर देख सन्न रह गए लोग
Sat, 26 Mar 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
मथुरा दंपती हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीम सिंह और उसकी पत्नी भारती के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
19 मार्च रात से लापता थे दंपती
एसएचओ अनुज कुमार का कहना है कि शव कई दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। 19 मार्च को सौंख से भीम सिंह का दोस्त पवन उनको और पत्नी भारती को कार में लेकर गया था। दंपती अपने बच्चों से दो घंटे की कहकर गए थे लेकिन फिर नहीं लौटे। पुलिस का कहना है कि 19 मार्च को ही पवन ने हत्या कर दी होगी। पहचान मिटाने को शवों को जलाया गया। लेकिन छह दिन तक फ्लैट में आग सुलगती रही, लेकिन किसी को पता तक नहीं चला।
थाना मगोर्रा
- फोटो : अमर उजाला
फिर सामने आई थाना मगोर्रा पुलिस की लापरवाही
मृतकों के परिजनों ने 23 मार्च को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन थाना मगोर्रा पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। अगर पुलिस लापता दंपती की तलाश करती तो शायद जान बच सकती थी। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार मगोर्रा पुलिस मामलों में हीलाहवाली कर रही है। ऐसा पहली बार नहीं है। 20 फरवरी से लेकर 23 मार्च के मध्य हुई आपराधिक वारदात से मगोर्रा पुलिस की काफी किरकिरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हत्या के पीछे ठगी के 50 लाख रुपये ?
फ्रिज मिस्त्री होने के चलते कस्बा सौंख में आते-जाते राजस्थान के पवन कुंतल से भीम सिंह की दोस्ती हो गई। बताया गया है कि पवन ने भीम सिंह का पैसे कमाने का लालच दिया। पवन ने दिल्ली सचिवालय, रेलवे आदि विभागों में नौकरी दिलाने की एवज में कई बेरोजगारों से करीब 50 लाख रुपये ठग लिए। यह धनराशि भीम सिंह के माध्यम से आई। बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं मिली तो वह भीम सिंह से तकादा करने लग गए। इस पर भीम ने पवन से धनराशि लौटाने को कहा। बार-बार भीम तकादा करता रहा, लेकिन धनराशि नहीं लौटाई। माना जा रहा है कि इसी के चलते दंपती की हत्या की गई है।
विज्ञापन
मृतकों के परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला