{"_id":"698bfbc9dfcc41a7c800fa42","slug":"mathura-four-murders-and-suicide-secret-of-five-deaths-lies-in-red-bundles-two-were-also-found-in-manish-house-2026-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार हत्या और सुसाइड: लाल पोटलियों में पांच मौतों का राज!, घर में भी दो मिलीं; इस मंदिर का अनन्य भक्त था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हत्या और सुसाइड: लाल पोटलियों में पांच मौतों का राज!, घर में भी दो मिलीं; इस मंदिर का अनन्य भक्त था परिवार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:47 AM IST
सार
मथुरा में चार हत्या और खुदकुशी का राज लाल पोटलियों में छिपा हो सकता है। किसान मनीष के घर में भी दो पोटलियां मिली हैं। हवेली वाले मंदिर में आस्था रखने वाले पोटली बांधते हैं। मथुरा के खप्परपुर के एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
1 of 20
mathura murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Link Copied
मथुरा के बलदेव के शाहपुर हवेली स्थित हवेली वाले मंदिर की माता के मनीष अनन्य भक्त थे। वह हर मंगलवार और शनिवार को माता के दर्शन करने जरूर जाते थे। मंदिर पर मन्नत की पोटलियां बांधी जाती हैं। मनीष के घर में स्थित माता के मंदिर में भी दो लाल पोटलियां रखी मिली हैं। मनीष के तीन बच्चे, हंसता खेलता परिवार था, फिर क्या मन्नत थी, जिसकी पोटलियां उसने घर में रखी हुई थीं। यह सवाल भी खड़ा हो गया है।
खप्परपुर गांव के नजदीक ही शाहपुर हवेली गांव में माता का मंदिर है। इस मंदिर की स्थापना 10 साल पूर्व की गई थी। मंदिर के पुजारी मनीष महाराज उर्फ गर्गाचार्य के पिता करुआ बाबा ने बताया कि मनीष स्थापना से ही मंदिर से जुड़े हुए थे। उन्होंने निर्माण के दौरान श्रमदान किया था।
Trending Videos
2 of 20
किसान मनीष और सीमा की फाइल फोटो और सुसाइड नोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह बहुत भले आदमी थे, यह कहते हुए करुआ बाबा रो पड़े। हालांकि लोगों का कहना है कि उन्होंने धन भी दिया था। तभी से वह देवी की उपासना करते थे। करीब तीन माह पहले मनीष को टाइफाइड हो गया था। गांव वालों ने बताया कि बीमारी से ठीक होने के बाद मनीष घर से कम ही बाहर निकलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 20
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिर में मन्नतों को पूरी करने के लिए नारियल वाली पोटली बांधी
वह केवल मंदिर में पूजा करने के लिए मंगलवार व शनिवार को जाते थे। मान्यता है कि इस मंदिर में मन्नतों को पूरी करने के लिए नारियल वाली पोटली बांधी जाती हैं। मंदिर में लाल, पीली और सफेद पोटलियां बंधी हुई हैं।
4 of 20
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सफेद पोटली पितरों के लिए, जबकि लाल पोटली मन्नत के लिए बांधी जाती है। इसी तरह की दो लाल पोटलियां मनीष के घर में बने मंदिर में भी रखी हुई मिलीं। अगर मनीष की कोई मन्नत थी तो वह इन पोटलियों को मंदिर में जाकर बांधते। इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मनीष की ऐसी क्या मन्नत थी।
विज्ञापन
5 of 20
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद शवों को लेकर जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक चिता पर दंपती को दी मुखाग्नि... अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़
मथुरा के खप्परपुर के एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो करुण कंद्रन शुरू हो गया। खप्परपुर के अलावा आसपास के गांवों से भी सैकड़ों लोग यमुना किनारे ब्रह्मांड घाट के पास स्थित शमशान घाट पहुंचे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।