{"_id":"68636cf0fc2709c0b600bc70","slug":"mother-of-nine-children-and-her-lover-arrested-for-kill-her-husband-in-kasganj-2025-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बीवी ने छाती पर बैठ दबाया गला, हनीफ ने दांतों से काटी नाक; 9 बच्चों की मां ने प्रेमी संग पति को इसलिए मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीवी ने छाती पर बैठ दबाया गला, हनीफ ने दांतों से काटी नाक; 9 बच्चों की मां ने प्रेमी संग पति को इसलिए मारा
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:36 PM IST
सार
कासगंज में पति की हत्या की आरोपी नौ बच्चों की मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। पत्नी और उसके प्रेमी ने रतिराम का कत्ल बेरहमी से किया था। एक साल से हत्या की साजिश रच रहे थे। रतिराम दोनों के बीच बाधा बन रहा था।
विज्ञापन
1 of 11
kasganj murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पति रतिराम की हत्या की आरोपी नौ बच्चों की मां रीना और उसके प्रेमी हनीफ को पुलिस ने सोमवार को पकड़ लिया। दोनों को पुलिस ने दरियावगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। पुलिस को इनसे मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम संबंध में बाधा बनने पर दोनों ने रतिराम की हत्या की थी।
वारदात के बाद दोनों भाग गए थे और बार-बार लोकेशन बदलने के कारण पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। पटियाली के भरगैन कस्बे में 22 जून को ट्यूबवेल की हौज में रतिराम निवासी गांव उलियापुर थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद की सड़ी-गली लाश मिली थी।
2 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी रीना और उसके प्रेमी हनीफ यहां से हुए गिरफ्तार
रतिराम के भाई अरविंद ने भाभी रीना और उसके प्रेमी हनीफ निवासी कस्बा भरगैन थाना पटियाली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने सोमवार को बताया कि रतिराम की हत्या करने वाली पत्नी रीना और उसके प्रेमी हनीफ को दरियावगंज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
3 of 11
जांच करने पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि रीना और हनीफ के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। दोनों तीन से चार बार पहले भी एक साथ भागकर इंदौर जा चुके थे। पति रतिराम उनके प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
जांच करने पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक साल से रच रहे थे हत्या की साजिश
हत्या की आरोपी पत्नी रीना ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह हनीफ से प्यार करती है। जिसका रतिराम विरोध करता था। शराब पीकर झगड़ा करता था। एक साल पहले से वह प्रेमी हनीफ के साथ मिलकर उसकी हत्या का प्लान बना रही थी। 18 जून की रात इसी के तहत रीना ने हनीफ के साथ मिलकर रतिराम की हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 11
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खेत में छिपाए खून से सने कपड़े
हनीफ ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने हत्या के दौरा दौरान दांतों से रतिराम की नाक काट ली। इससे उसके कपड़ों पर खून लग गया। जिसे उसने खेत में ही गड्ढा खोदकर दबा दिया। फिर लाश को ट्यूबवेल की हौज में फेंककर दोनों फरार हो गए थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खून से सने कपड़े खेत से बरामद कर लिए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।