आगरा जिले में 1952 से लेकर अब तक 70 वर्षों में हुए 17 विधानसभा चुनावों में आगरा से केवल दो मुस्लिम विधायक ही चुनाव जीत सके हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव लड़कर लखनऊ विधानसभा पहुंचने का ख्वाब तो 102 मुस्लिम उम्मीदवारों ने संजोया था, लेकिन इनमें से 100 के सपने चकनाचूर हो गए, जबकि केवल दो ही विधायक बन सके। 20 साल पहले साल 2002 के विधानसभा चुनाव में आगरा छावनी से पहली बार जिले में बसपा से मुस्लिम विधायक चौधरी बशीर ने जगह बनाई, जिसे 2007 में जुल्फिकार अहमद भुट्टो ने बरकरार रखा गया, लेकिन उसके बाद से ही जिले से एक भी मुस्लिम नुमाइंदा नहीं चुना जा सका।
{"_id":"61e639b733412d380068af6a","slug":"only-two-muslim-elected-mlas-in-agra-district-in-70-years-assembly-election-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: आगरा जिले में 102 मुस्लिमों ने लड़ा चुनाव, 70 साल में केवल दो बन सके विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: आगरा जिले में 102 मुस्लिमों ने लड़ा चुनाव, 70 साल में केवल दो बन सके विधायक
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Jan 2022 09:42 AM IST
सार
70 साल में केवल आगरा विधानसभा छावनी से वर्ष 2002 में चौधरी बशीर और 2007 में जुल्फिकार अहमद भुट्टो विधायक चुने गए थे। दोनों ने बसपा के टिकट पर चुनाव जीता था।
विज्ञापन
मुस्लिम मतदाता (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
आगरा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले से फिरोजाबाद के अलग जिला बनने के बाद मुस्लिमों के लिए आगरा छावनी सीट मुफीद हो गई, जहां से अब तक 52 प्रत्याशी चुनाव लड़ चुके हैं। आधे से ज्यादा मुस्लिम प्रत्याशियों की पसंद रही छावनी सीट ही मुस्लिमों के लिए लखनऊ तक पहुंचने का लांच पैड बन सकी। सबसे ज्यादा कांग्रेस ने मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर बसपा और सपा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी रिजवान उद्दीन
- फोटो : अमर उजाला
इस बार केवल एक मुस्लिम प्रत्याशी
चार प्रमुख दलों भाजपा, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने अब तक अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है, उसमें केवल सपा ने एक मुस्लिम प्रत्याशी रिजवान उद्दीन को दक्षिण विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी ने दक्षिण विधानसभा से मुस्लिम प्रत्याशी को चुना है, जबकि अन्य सीटों पर किसी दल ने मुस्लिम कार्यकर्ताओं को टिकट लायक नहीं समझा। आगरा दक्षिण पर मुस्लिम आबादी 22 फीसदी तक होने का दावा किया जा रहा है।

हिंदुस्तान बिरादरी के अध्यक्ष और राजनीतिक विश्लेषक डॉ. सिराज कुरैशी के मुताबिक इस चुनाव में मुस्लिमों को सभी दलों ने दरकिनार कर दिया है। राजनीति में हिस्सेदारी करके ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार समेत समस्याएं सुलझाई जा सकती हैं। आगरा में मुस्लिम समाज को आत्ममंथन करना होगा कि ऐसे हालात क्यों पैदा हुए कि उन्हें टिकट नहीं मिल रहा। छोटी-छोटी जातियां अपने लिए टिकट मांग रही हैं, ऐसे में राजनीतिक अधिकार के लिए जागरूक होना होगा।
विज्ञापन
पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो और चौधरी बशीर
- फोटो : अमर उजाला
विधायक बन पाए ये दो
साल नाम दल वोट
2002 चौधरी बशीर बसपा 32,182
2007 जुल्फिकार अहमद भुट्टो बसपा 30,524
कांटे की लड़ाई में जो हार गए
साल विधानसभा प्रत्याशी दल वोट स्थान
1951 फिरोजाबाद हैदर बख्श कांग्रेस 11909 दूसरा
1967 फिरोजाबाद एस अली कांग्रेस 13059 दूसरा
1996 आगरा छावनी हाजी इस्लाम कुरैशी बसपा 38,933 दूसरा
2012 आगरा छावनी जुल्फिकार अहमद भुट्टो बसपा 51,364 दूसरा
2017 आगरा छावनी जुल्फिकार अहमद भुट्टो बसपा 57657 दूसरा