फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में आगरा बेकरी हादसा: 'ऐसा लगा भूकंप आ गया, बाहर मंजर देख रौंगटे खड़े हो गए', पढ़ें चश्मदीद की आपबीती

Fri, 17 Jan 2025 09:44 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 17 Jan 2025 09:44 AM IST
सार

Agra Accident News: मेडले बेकर्स से 50 कदम की दूरी पर रहने वाले निगमकर्मी के बेटे रुद्र प्रताप ने इन शब्दों में हादसे की भयावहता बताई। वह बेकर्स के ओवन में हुए धमाके की घटना के बाद काफी दहशत में थे।

विज्ञापन
People were shaken by explosion in Agra Medley Bakery read story of eyewitness
आगरा बेकरी हादसा - फोटो : अमर उजाला

Agra Ovan Accident: मैं सोकर उठा था। तभी धमाका हुआ। ऐसा लगा कि भूंकप आ गया है। दीवार पर लगी एलईडी गिर पड़ी। इस पर मां, भाई और मामा को लेकर बाहर भाग आया। बेकरी के बाहर श्रमिक चीख रहे थे। उनके कपड़ों से लपटें निकल रही थीं। कोई बेकरी की सीढ़ियों पर पड़ा था तो कोई सड़क पर कराह रहा था। दृश्य देखकर रौंगटे खड़े हो गए। बाद में पुलिस और दमकलकर्मी आए। तब घायलों को अस्पताल ले जाया जा सका।

People were shaken by explosion in Agra Medley Bakery read story of eyewitness
आगरा बेकरी हादसा - फोटो : अमर उजाला

मेडले बेकर्स से 50 कदम की दूरी पर रहने वाले निगमकर्मी के बेटे रुद्र प्रताप ने इन शब्दों में हादसे की भयावहता बताई। वह बेकर्स के ओवन में हुए धमाके की घटना के बाद काफी दहशत में थे। रुद्र प्रताप ने बताया कि आसपास जूता फैक्टरी हैं। उनके पिता अतुल प्रताप निगम में कर्मचारी है। निगम की वर्कशाप के बराबर में उनका क्वार्टर बना है। पहली मंजिल पर परिवार रहता है। दोपहर 1 बजे धमाका हुआ था। दीवार में चंद सेकंड के लिए कंपन हुआ। डर के मारे उनका और भूतल पर रहने वाले चाचा मुकेश का परिवार बाहर आ गया। उनकी पत्नी ने बताया कि वह घर के पिछले हिस्से में बैठी हुई थीं। धमाके की आवाज बहुत तेज थी। वह डर गईं। वह बाहर आईं तब घटना का पता चला।

People were shaken by explosion in Agra Medley Bakery read story of eyewitness
आगरा बेकरी हादसा - फोटो : अमर उजाला

श्रमिकों के कपड़ों से उठ रही थीं लपटें
बेकरी से करीब 50 कदम की दूरी पर ही मोहित और रोहित यादव की दुकान है। वह चाय और अन्य सामान की बिक्री करते हैं। उन्होंने बताया कि बेकरी काफी दिन से चल रही है। अचानक धमाका सुनकर सभी लोग डर गए। वह पहले समझ नहीं पाए कि क्या हुआ है। सीढि़यों से श्रमिक बाहर आ रहे थे। उनके कपड़ों से लपटें निकल रही थीं। 10 मिनट तक वह उनके पास जाने की हिम्मत नहीं कर सके। श्रमिक सड़क पर ही लेट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
People were shaken by explosion in Agra Medley Bakery read story of eyewitness
आगरा बेकरी हादसा - फोटो : अमर उजाला

घटना के 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस
200 मीटर की दूरी पर फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी तिलकराज का कहना था कि आवाज सुनकर हर कोई बाहर आ गया। पता चला कि बेकरी में हादसा हुआ है। वह काफी डर गए। झुलसे हुए लोगों को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी नहीं आई थी। करीब 20 मिनट बाद पुलिस पहुंची। उनके पीछे ही दमकलकर्मी आ गए थे।

विज्ञापन
People were shaken by explosion in Agra Medley Bakery read story of eyewitness
आगरा बेकरी हादसा - फोटो : अमर उजाला

वर्कशॉप से बाहर आए कर्मचारी
बेकरी से पहले नगर निगम की वर्कशॉप है। इसमें कर्मचारी अलाव पर ताप रहे थे। एक कर्मचारी ने बताया कि धमाके की आवास सुनकर सभी लोग बाहर की तरफ भागकर आ गए। बाहर बेकरी के श्रमिक चीख रहे थे। इस पर मदद के लिए पहुंच गए। फैक्टरी में पहले जोरदार धमाका सुना गया। बाद में टिनशेड टूट गया। काफी देर तक धुआं भी निकला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed