फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व धरोहर पर ब्राजील के राष्ट्रपति का हिंदुस्तानी अंदाज, स्मारक की खूबसूरती देख बोले 'वाह ताज'

Tue, 28 Jan 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 28 Jan 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
President Of Brazil Jair Bolonsaro Visits Taj Mahal
हिंदुस्तानी अंदाज में ब्राजील के राष्ट्रपति जायर मेसियस बोलोनसरो - फोटो : अमर उजाला
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर मेसियस बोलोनसरो ने सोमवार को बेटियों संग ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने तकरीबन 50 मिनट तक ताजमहल में भ्रमण किया। उन्होंने बेटी के साथ डायना सीट पर फोटो खिंचवाए। इस दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति ने हिंदुस्तानी अंदाज में दिखाई दिए। वहीं, उनके आगमन के कारण ताजमहल आम पर्यटकों के लिए दो घंटे बंद रहा। 
President Of Brazil Jair Bolonsaro Visits Taj Mahal
ताजमहल में ब्राजील के राष्ट्रपति जायर मेसियस बोलोनसरो व अन्य - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे ब्राजील के राष्ट्रपति जायर मेसियस बोलोनसरो सोमवार को विशेष विमान से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनकी अगवानी उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व महापौर नवीन जैन ने की। इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला सीधे ताज के लिए रवाना हो गया। 
President Of Brazil Jair Bolonsaro Visits Taj Mahal
बेटी के साथ फोटो खिंचवाते ब्राजील के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
ब्राजील के राष्ट्रपति अपनी बेटियों लोरा व लेटेसिया के साथ आगरा आए थे। उधर, ब्राजील के अधिकारियों की एडवांस टीम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहले ही ताजमहल पर पहुंच गई थी। वीवीआईपी के आगमन के कारण ताज की टिकट खिड़कियां दोपहर 12.30 बजे ही बंद कर दी गईं। पुलिस ने ताजमहल के आसपास के बाजारों में भी चेकिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
President Of Brazil Jair Bolonsaro Visits Taj Mahal
जायर मेसियस बोलोनसरो ने ताजमहल को बताया बेमिसाल - फोटो : अमर उजाला
शाम चार बजे पहुंचे राष्ट्रपति ने ताज की पच्चीकारी में खास रुचि दिखाई। इसके बारे में जानकारी हासिल की। वो बेटियों के साथ मुख्य गुंबद और शाहजहां मुमताज की कब्रों तक भी पहुंचे। उन्होंने ताज के इतिहास के बारे में जाना। ताजमहल को बेमिसाल इमारत बताया। विजिटर बुक में पुर्तगाली भाषा में अपनी टिप्पणी दर्ज की। 
विज्ञापन
President Of Brazil Jair Bolonsaro Visits Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
फरवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी ताजमहल देखने आ सकते हैं। इसे लेकर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी ताज की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं। टीम ने आगरा के पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की थी। ट्रंप आगरा में 22 से 28 फरवरी के बीच आ सकते हैं। हालांकि उनके दौरे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed