{"_id":"5e2f2d748ebc3e4b000f45b7","slug":"thousand-tourists-did-not-show-the-taj-mahal-due-to-president-of-brazil-visits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तय समय से पहले ही बंद किया ताजमहल में प्रवेश, दीदार न होने पर मायूस होकर लौटे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय से पहले ही बंद किया ताजमहल में प्रवेश, दीदार न होने पर मायूस होकर लौटे पर्यटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताज का दीदार न होने पर मायूस हुए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल पर सोमवार को पर्यटकों को घंटों तक परेशान होना पड़ा। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर मेसियस बोलोनसरो के आगमन के कारण ताज को बंद करने का समय दोपहर तीन बजे से था, लेकिन दोपहर 12.30 बजे ही पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया। इसके बाद ज्यादातर पर्यटक बगैर ताज देखे मायूस होकर लौट गए।
2 of 5
पुलिस ने लगाय बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर ब्राजील के राष्ट्रपति के विजिट के कारण दोपहर तीन से पांच बजे तक बंद रखने की जानकारी दी गई थी। लेकिन एएसआई के अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से दोपहर 12.30 बजे ही ताजमहल में प्रवेश देना बंद कर दिया। जो पर्यटक आधा घंटे पहले ताज के भीतर आए थे, उन्हें भी दोपहर एक बजे से बाहर निकालने का सिलसिला शुरू कर दिया गया।
3 of 5
ताज का दीदार न होने पर मायूस हुए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12.30 बजे टिकट खिड़कियां बंद करने से विदेशी पर्यटक खासे परेशान नजर आए। दोपहर बाद जो पर्यटक पहुंचे वह घंटों तक विजिट के समाप्त होने का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मायूस होकर पर्यटक लौटे
- फोटो : अमर उजाला
काफी संख्या में पर्यटक पूर्वी गेट, पश्चिमी गेट के अलावा शिल्पग्राम पार्किंग में भी जमे रहे। शाम पांच बजे राष्ट्रपति की विजिट समाप्त हुई तो कुछ पर्यटकों को प्रवेश दिया गया, लेकिन साढ़े पांच बजे सूर्यास्त होने पर उन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल में प्रवेश न मिलने पर मायूस पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
वीवीआईपी विजिट के कारण हजारों सैलानियों को बगैर ताज देखे ही लौटना पड़ा। फरीदाबाद से आए रोशन कुमार का कहना था कि जब दोपहर बाद ताज को बंद करना था तो पहले ही प्रवेश बंद क्यों करवा दिया। इससे पैसा भी बर्बाद हुआ और ताज देखने का लुत्फ भी नहीं उठा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।