ताजगंज के ताज व्यू तिराहा स्थित श्याम जी रेस्टोरेंट एंड होटल में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार शाम को छापा मारकर पांच युवतियों को पकड़ लिया, जबकि संचालक और एक ग्राहक भी पकड़ा गया। मामले में देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवतियां आगरा की ही रहने वाली हैं।
Agra Crime News : श्याम जी होटल में मनाई जा रही थीं रंगरलियां, कमरों की तलाशी में इस हाल में मिलीं लड़कियां
सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि ताज व्यू तिराहे पर मार्केट में श्याम जी रेस्टोरेंट एंड होटल है। पहली मंजिल पर रेस्टोरेंट चलता है, जबकि ऊपर की मंजिल पर होटल है। सूचना मिली थी कि युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर थाना ताजगंज पुलिस, महिला थाना पुलिस और एएचटीयू की टीम के साथ छापा मारा गया।
होटल में छापे से हड़कंप मच गया। पुलिस ने अलग-अलग कमरों की तलाशी ली। इनमें पांच युवतियां मिली। एक युवती के साथ ग्राहक भी था। वहीं संचालक श्याम सिंह को भी पकड़ लिया। छापे की जानकारी पर होटल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस किसी तरह आरोपियों को थाने लेकर पहुंची। मामले में सीओ की तरफ से पांच युवतियों, होटल संचालक श्याम सिंह, ग्राहक डौकी निवासी बनिया के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
आगरा की रहने वाली हैं पकड़ी गईं युवतियां
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवतियों से बात की गईं। सभी आगरा की रहने वाली हैं। पूछताछ में पता चला कि होटल में युवतियों को बुकिंग पर बुलाया गया था। कुछ ग्राहक जा चुके थे, जबकि कुछ आने वाले थे। होटल में ही ग्राहकों को युवतियां दिखाई जाती थीं।
ताजनगरी में पहले भी पकड़े गए मामले
ताजनगरी के होटलों में पहले भी देह व्यापार के मामले पकड़े जा चुके हैं। किराये पर होटल लेकर देह व्यापार कराया जाता है। सिकंदरा, न्यू आगरा, ताजगंज के होटलों में कई बार पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। देह व्यापार की सरगना को हाल ही में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। उसने दिल्ली से बुकिंग पर युवतियों को बुलाया था।
