किसान के खेत में मादा अजगर के अंडे देने की सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने मादा अजगर को उसके बिल से पकड़ लिया। पकड़ी मादा को कीठम झील में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। अजगर के पकड़े जाने पर किसान ने राहत की सांस ली। गांव चिकसौली के किसान बुद्धा का खेत रूपनगर रोड पर है। मेड़ में एक मादा अजगर ने अपना बिल बना लिया। मादा अजगर ने सोमवार को पचास अंडे किसान के खेत में देने के बाद मादा कुंडली मार कर बैठ गई। मादा अजगर की लंबाई और मोटाई को देख कर किसान घबरा गया। किसान ने मादा अजगर अपने खेत मे होने की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग ने सांप पकड़ने वाली आगरा की वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम को सूचना दी। उसके बाद वहां से कर्मवीर सिंह, अनुज सिंह, साजिद खान को भेजा गया। कर्मवीर ने चिकसौली के जंगल में पहुंच कर बिल में छिप कर बैठी मादा अजगर को जमीन खोद कर निकाला।
{"_id":"60bf7fe8f76dec419c00a7b9","slug":"python-egg-in-farm-of-farmer-in-barsana-van-vibhag-team-rescue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा: किसान के खेत में 50 अंडे देकर मादा अजगर ने बनाया 'ठिकाना', वन विभाग की टीम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: किसान के खेत में 50 अंडे देकर मादा अजगर ने बनाया 'ठिकाना', वन विभाग की टीम ने पकड़ा
Wed, 09 Jun 2021 12:28 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
किसान के खेत में अजगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में किसान के खेत से पकड़ा अजगर
- फोटो : अमर उजाला
कर्मवीर ने बताया मादा अजगर का वजन 20 से 25 किलोग्राम है। इसकी लंबाई 10 फीट है। इसको कीठम झील में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। अंडा देने के कारण यह भाग नहीं सकती थी। जंगल में कहीं नर अजगर और होगा।
खेत से पकड़ा अजगर
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण बड़े अजगर को देखकर घबरा गए थे। हालांकि वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने पहले भी ऐसे सांपों को पकड़ा है। वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि सांपों से जुड़े बचाव अभियान जोखिम भरे हो सकते हैं, लेकिन हमारी टीम को ऐसी परिस्थितियों को संभालने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजगर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
इंडियन रॉक पायथन (अजगर) एक गैर विषैली सांप की प्रजाति है। ये मुख्य रूप से छोटे जानवर, चमगादड़, पक्षियों, छछूंदर, हिरण और जंगली सुअर को अपना आहार बनाते हैं और आमतौर पर भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका के जंगलों में पाए जाते हैं।
विज्ञापन
अजगर
- फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
इस प्रजाति को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची के तहत संरक्षित किया गया है और कन्वेंशन ऑन इंटरनेशनल ट्रेड इन एनडेंजर्ड स्पीशीज (CITES) के परिशिष्ट के तहत सूचीबद्ध किया गया है।
धूप सेंकने सड़क पर निकला 90 किलो का विशालकाय अजगर, मच गई खलबली, देखें तस्वीरें
धूप सेंकने सड़क पर निकला 90 किलो का विशालकाय अजगर, मच गई खलबली, देखें तस्वीरें