सब्सक्राइब करें

राधाष्टमी: ब्रज के मंदिरों में धूम, 14 को जन्म लेंगी श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति वृषभानु नंदिनी, जानिए कार्यक्रम

न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Radha Ashtami Celebration On 14 September In Barsana Mandir
ब्रह्मांचल पर्वत पर विराजमान लाडलीजी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

ब्रज के मंदिरों में इन दिनों राधाष्टमी मनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में राधाकृष्ण के अनुयायी भगवान श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति के जन्मोत्सव पर खुशी मनाने के लिए यहां आ रहे हैं। 14 सितंबर को राधाष्टमी पर राधारानी के पिता वृषभानु की नगरी बरसाना एवं उनकी लीलाओं की पावन स्थली ब्रजमंडल के मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। बरसाना में स्थित लाडली जी मंदिर के सेवायत रामभरोसी ने बताया कि जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 13 सितंबर को दोपहर तक राधाकृष्ण स्वर्ण जड़ित शीश महल में विराजमान होंगे। इस दौरान राधाकृष्ण के विग्रह को कीमती पोशाक के साथ रत्न जड़ित सोने के आभूषण धारण कराए जाएंगे। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये है। सायंकाल राधारानी की शोभायात्रा मंदिर परिसर में निकाली जाएगी।

Trending Videos
Radha Ashtami Celebration On 14 September In Barsana Mandir
मंदिर बरसाना राधारानी - फोटो : अमर उजाला

गोलोकधाम वासी कृपालु महाराज द्वारा स्थापित कीर्ति मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। भक्त मंदिर की नक्काशी के साथ साज-सज्जा एवं जगमगाती रोशनी में कीर्ति माता की गोदी में राधारानी के दर्शन कर आने आप को धन्य करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Radha Ashtami Celebration On 14 September In Barsana Mandir
बरसाना स्थित राधारानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इन मंदिरों में रहेगी जन्मोत्सव की धूम
राधाष्टमी पर नगर के सभी छोटे-बड़े मंदिरों के अलावा वृषभानु जी मंदिर, गोपाल जी मंदिर, राममंदिर, बिलासगढ़, मोरकुटी, मानगढ़, दानगढ़ व जयपुर मंदिर में सजावट कर राधा जन्मोत्सव की धूम रहेगी। 
Radha Ashtami Celebration On 14 September In Barsana Mandir
लाडली जी मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दस दिवसीय कार्यक्रम होंगे
श्रीराधा जन्मोत्सव के साथ ही बरसाना एवं आसपास के राधाकृष्ण की लीला स्थलियों में 10 दिवसीय उत्सवों की श्रृंखला शुरू हो जाती है। विभिन्न लीला स्थलों पर लीलाओं का मंचन किया जाता है। दूरदराज के लोग लीलाओं का आनंद लेने पहुंचते हैं।

विज्ञापन
Radha Ashtami Celebration On 14 September In Barsana Mandir
मंदिर राधारानी - फोटो : अमर उजाला
ये होंगे कार्यक्रम
12 सितंबर- ऊंचागांव में राधरानी की प्रधान सखी ललिता का जन्मोत्सव।
13 सितंबर -राधाष्टमी चाव बधाई एवं राधा जन्मोत्सव की धूम।
14 सितंबर -राधाष्टमी महोत्सव एवं शाम को सफेद छत्तरी में दर्शन।
15 सितंबर- मोरकुटी पर मयूर लीला व शाम को राधारानी मंदिर पर ढाड़ी-ढाड़न लीला।
16 सितंबर- विलासगढ़ चिकसौली में जोगिन लीला एवं श्याम सगाई लीला-संकेत।
17 सितंबर- चोटी बंधन लीला-सांकरी खोर एवं डोंगा लीला (नौका विहार) -गाजीपुर।
18 सितंबर- व्याहवला लीला-ऊंचागांव, पीली पोखर डोंगा लीला बरसाना, मान मंदिर पर मान लीला।
19 सितंबर- दानलीला (मटकी फोड़ लीला) चिकसौली।
20 सितंबर-सुनहरा कामां की कदमखंडी में रास।
21 सितंबर-महारास राधा बाग बरसाना, मडोई ( करहैला)।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed