फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ritika Murder Case: सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली रितिका रियल लाइफ में थी बेहद शांत, जानें क्या बोले पड़ोसी

Sat, 25 Jun 2022 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
Ritika Murder Case Ritika active on social media was sober in real life
Agra Blogger Murder case - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी फेज दो में शुक्रवार सुबह ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या कर दी गई। रितिका ने द सेसिएटिंग सोल (तृप्त करने वाली आत्मा) नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी थी। इस पर उन्होंने फैशन, फूड के साथ ट्रेवलिंग से संबंधित जानकारी के वीडियो बनाकर अपलोड किए थे। हत्या का आरोप पति और उसके चार सहयोगियों पर है। आसपास के लोगों ने मौके से पति और दो महिलाओं को पकड़ा लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों और फेसबुक फ्रेंड को हिरासत में ले लिया।  रितिका अपने पति आकाश गौतम को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ अपार्टमेंट में रह रही थी। विपुल पहले से शादीशुदा है। उनके रिश्ते की भनक आकाश को हो गई। उनमें झगड़ा हुआ और दोनों अलग हो गए। पुलिस की पूछताछ में विपुल ने बताया कि वर्ष 2019 से रितिका और वो साथ लिव इन में रहने लगे। ढाई महीने पहले ओमश्री अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 404 में किराये पर रहने आए थे। 



Ritika Murder Case Ritika active on social media was sober in real life
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इंस्टाग्राम पर 44.6 हजार फालोवर, 375 वीडियो

रितिका फूड और फैशन ब्लॉगर थीं। उन्होंने द सेसिएटिंग सोल (तृप्त करने वाली आत्मा) नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी थी। इस पर उन्होंने फैशन, फूड के साथ ट्रेवलिंग से संबंधित जानकारी के वीडियो बनाकर अपलोड किए थे। तकरीबन 375 वीडियो के साथ फोटो भी हैं।उनके 44.6 फॉलोअर हैं। फेसबुक पर भी वह सक्रिय थीं।

Ritika Murder Case Ritika active on social media was sober in real life
लिफ्ट से जाते हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दहशत में आ गए लोग

अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर रहने वाले ऋषि दुबे ने बताया कि रितिका की अन्य लोगों से कोई बातचीत नहीं थी। विपुल भी कम ही बाहर आते थे। उन्हें घटना की जानकारी आवाज आने पर हुई। घटना के बाद सभी दहशत में आ गए थे। पुलिस को पहुंचने में भी समय लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ritika Murder Case Ritika active on social media was sober in real life
लिफ्ट के पास खड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला

आवाज आने के बाद लोग दौड़े

रितिका अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से भूतल पर गिरी थीं। इसकी तेज आवाज हुई थी। बिल्डर मुकेश शर्मा अपार्टमेंट के दूसरे ब्लॉक में पहली मंजिल पर अपने ऑफिस में बैठे थे। आवाज सुनकर वो और उनके कर्मचारी बाहर की तरफ आ गए। उधर, छठवीं मंजिल पर रहने वाले एक परिवार ने शोर मचाया। गार्ड से कहा कि हत्या हो गई है। इस पर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने दौड़ लगा दी। उन्होंने तीन लोगों को भागते हुए पकड़ लिया। चौकीदार मुन्ना ने अपार्टमेंट का गेट भी बंद कर दिया था।

विज्ञापन
Ritika Murder Case Ritika active on social media was sober in real life
ब्लॉगर युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी कैमरे में कैद

आकाश और उसके साथ आए लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। इसमें नजर आ रहा है कि वह गेट से प्रवेश करते हैं। इसके बाद लिफ्ट से जाते हैं। आकाश को छोड़कर बाकी लोग अपने चेहरे कपड़े से बांध रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed